ऋषिकेश । योगनगरी ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं पूज्य संतगणों की गरिमामयी उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन
कार्यक्रम में आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल्याण पत्रिका की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कल्याण ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक, इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा। यह पत्रिका समय के साथ बदली नहीं, बल्कि समय को दिशा देती रही।
गीता प्रेस के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान पर जोर
उन्होंने कहा गीता प्रेस, गोरखपुर न केवल एक प्रकाशन संस्था है बल्कि भारतीय हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रसार का एक सामाजिक, सांस्कृतिक स्तम्भ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता प्रेस को सनातन का वाहक बताते हुए कहा कि उनके प्रकाशित ग्रन्थ और पुस्तके सनातन से संबंध बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती रही है।
अन्य प्रमुख अतिथियों और संतों की उपस्थिति
इस अवसर पर पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ आदि के साथ-साथ गणमान्य संत महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी, महामंडलेश्वर स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज भी मौजूद थे।

















