'भारत को चुनिंदा रूप से निशाना बनाना गलत' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पोलैंड के पाकिस्तान संग रिश्तों पर जताया एतराज
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

‘भारत को चुनिंदा रूप से निशाना बनाना गलत’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पोलैंड के पाकिस्तान संग रिश्तों पर जताया एतराज

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यहां हैदराबाद हाउस में पोलैंड गणराज्य के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय बैठक में खुल कर भारत का पक्ष रखा

Written byएजेंसीएजेंसी
Jan 19, 2026, 04:41 pm IST
in विश्व
Dr S Jaishankar

डॉ एस जयशंकर, विदेश मंत्री

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत ने पोलैंड के साथ आपसी व्यापार तथा सांस्कृतिक एवं लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा का इज़हार किया, लेकिन इसके साथ ही उसे रूस के साथ व्यापार के मुद्दे पर अमेरिका द्वारा टैरिफ के जरिये अनुचित रूप से निशाना बनाये जाने तथा पोलैंड द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद से आतंकवादी ढांचे को मजबूती मिलने पर अपना एतराज खुल कर ज़ाहिर किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यहां हैदराबाद हाउस में पोलैंड गणराज्य के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय बैठक में खुल कर भारत का पक्ष रखा। इस पर मेहमान नेता ने अपनी सहमति जताते हुए माना कि भारत को चुनिंदा रूप से निशाना बनाया जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि पोलैंड भी आतंकवादी हिंसा का शिकार बना है इसलिए वह आतंकवाद को मजबूती देने की बात का समर्थन नहीं कर सकता।

राडोस्लाव सिकोरस्की और ऐनी एप्पलबॉम 17-19 जनवरी तक भारत की यात्रा पर आये हैं। उन्होंने 17 एवं 18 जनवरी को जयपुर साहित्य उत्सव में शिरकत की थी। कल रात नई दिल्ली पहुंचे थे। आज की बैठक के बाद उनका रात में स्वदेश रवाना होने का कार्यक्रम है।

भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदार

डॉ. एस जयशंकर ने बैठक में अपने आरंभिक वक्तव्य में पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा, “हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब दुनिया में काफी उथल-पुथल मची हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित दो देशों के तौर पर, जिनकी अपनी-अपनी चुनौतियां और अवसर हैं, विचारों और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करना ज़ाहिर तौर पर उपयोगी है। हमारे द्विपक्षीय संबंध भी लगातार आगे बढ़े हैं, लेकिन फिर भी, उन्हें लगातार ध्यान देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि भारत और पोलैंड के पारंपरिक रूप से गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में, यह उच्चस्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान और जीवंत आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों से चिह्नित हुआ है। अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा से हमारे संबंधों को रणनीतिक साझीदारी का दर्जा मिला।

द्विपक्षीय व्यापार 7 अरब डॉलर

एस जयशंकर ने कहा कि आज, हम एक्शन प्लान 2024-28 की समीक्षा करेंगे, जिसके माध्यम से हम अपनी रणनीतिक साझीदारी की पूरी क्षमता को साकार करना चाहते हैं। हम व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और डिजिटल नवाचार में अपने सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि पोलैंड मध्य यूरोप में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है। हमारा द्विपक्षीय व्यापार 7 अरब डॉलर है, जिसने पिछले दशक में लगभग 200% की वृद्धि दर्ज की है। पोलैंड में भारतीय निवेश 3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है, जिससे पोलैंड के लोगों के लिए कई रोज़गार के अवसर पैदा हुए हैं। भारत की मज़बूत आर्थिक वृद्धि, उसके बाज़ार का आकार और निवेश-अनुकूल नीतियाँ, पोलिश व्यवसायों के लिए अपार अवसर प्रदान करती हैं।

भारत-पोलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध

विदेश मंत्री ने कहा, “हम गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने पर भी विचार करेंगे। ‘डोब्री महाराज’ एक प्रिय कड़ी बनी हुई है। मुझे पिछले साल फरवरी में पहले जामसाहेब मेमोरियल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पोलिश युवाओं से मिलने की बात याद है। यह देखकर खुशी होती है कि इंडोलॉजी फल-फूल रही है और पोलैंड में योग लोकप्रिय है।” डॉ. जयशंकर ने कहा कि आज, हमारी बातचीत में स्वाभाविक रूप से क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम शामिल होंगे। विशेष रूप से, हमारे संबंधित पड़ोस पर आकलन का आदान-प्रदान उपयोगी होगा। आप अपनी यात्रा के दौरान भी इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात कर रहे हैं।

हाल के दिनों में, पिछले सितंबर में न्यूयॉर्क में और इस जनवरी में पेरिस में, हमने यूक्रेन संघर्ष और इसके प्रभावों पर अपने विचार खुलकर साझा किए हैं। ऐसा करते हुए, हमने बार-बार इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि भारत को चुनिंदा रूप से निशाना बनाना अनुचित और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा, “मैं बार-बार रेखांकित कर चुका हूँ कि भारत को चुनिंदा तौर पर निशाना बनाना न केवल अनुचित है बल्कि पूरी तरह बेबुनियाद भी है। आज मैं इसे फिर दोहराता हूँ।”

आतंकवाद के प्रति हो जीरो टॉलरेंस

विदेश मंत्री ने कहा, “उप प्रधानमंत्री जी, आप हमारे क्षेत्र से अनजान नहीं हैं और निश्चित रूप से सीमा पार आतंकवाद की लंबे समय से चली आ रही चुनौती से परिचित हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बैठक में हम क्षेत्र की आपकी हाल की कुछ यात्राओं पर चर्चा करेंगे। पोलैंड को आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए और हमारे पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद नहीं करनी चाहिए।”

पोलैंड के उप प्रधानमंत्री का वक्तव्य

पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने अपने वक्तव्य में भारत की चिंताओं को स्वीकार किया। उन्होंने जयपुर साहित्य उत्सव को एक ‘शानदार वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम’ बताते हुए इसमें शामिल होने पर खुशी का इज़हार किया और कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पहले भी निजी और आधिकारिक तौर पर कई बार भारत आ चुके हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझीदारी स्थापित करने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने कहा, “हम प्रगति और भविष्य के नजरिए की समीक्षा करना चाहते हैं। हम अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत गतिशील देश हैं और इसलिए हमें मौजूदा अवसरों का पता लगाना चाहिए। हम ऐसे देश भी हैं जो 19वीं सदी में उपनिवेश थे, इसलिए उस क्षेत्र में हमारी खास संवेदनशीलताएं हैं।”

आतंकवाद से मुकाबला करने की जरूरत

राडोस्लाव सिकोरस्की ने कहा, “मैं सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने की ज़रूरत पर आपसे पूरी तरह सहमत हूँ। जैसा कि आपने सुना होगा, पोलैंड हाल ही में आगजनी और राज्य प्रायोजित आतंकवाद के प्रयास का शिकार हुआ है, जब एक चलती ट्रेन के नीचे पोलिश रेलवे लाइन को उड़ा दिया गया था। सौभाग्य से, आतंकवादियों की नाकामी के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। मैं टैरिफ के ज़रिए चुनिंदा रूप से निशाना बनाने की नाइंसाफी पर भी आपसे पूरी तरह सहमत हूँ। यूरोप में, हम भी इसके बारे में काफी कुछ जानते हैं और हमें लगता है कि इससे वैश्विक व्यापार में उथल-पुथल हो रही है… हमें उम्मीद है कि भारत यूरोप में जुड़ा रहेगा। हमने देखा है कि आप यूरोप में हर जगह दूतावास स्थापित कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि आप यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को लेकर गंभीर हैं।”

 

 

Topics: पाकिस्तानआतंकवादएस जयशंकर का बयानविदेश मंत्री एस जयशंकरभारत पोलैंड संबंध
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी

“अपनों के बीच आ गया, हमारा DNA एक”, दिल्ली आए अफगान मंत्री ने की भारत की तारीफ, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

पाकिस्तानी ड्रामा ज़ब्त का विवादित दृश्य

पाकिस्तानी ड्रामा ज़ब्त का एपिसोड क्यों हुआ यूट्यूब पर बैन?

Jammu kashmir library terrorist

जम्मू कश्मीर-स्कूल लाइब्रेरी में आतंकियों का प्रचार: दो किताबें बैन, लेखक-प्रकाशक ब्लैकलिस्ट

पाकिस्तान को अचानक सिंधु घाटी सभ्यता की याद क्यों आई? देखिए उसका पाखंड

सम्मी दीन बलोच (File Photo)

खुद को ‘शांतिदूत’ दिखाने को बेचैन जिन्ना के देश से सम्मी बलोच का सवाल-‘कहां हैं 17 साल पहले अगवा किए मेरे अब्बू?’

रणधीर जायसवाल

कराची हमले के आरोपों को भारत ने बताया निराधार, कहा- पाकिस्तान अपने यहां आतंकी ढांचे पर करे विश्वसनीय कार्रवाई

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies