प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है। हर चार महीने में एक किस्त आती है। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और लाखों किसान इसका लाभ उठा चुके हैं।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर अपडेट के अनुसार जनवरी 2026 तक यह जारी नहीं हुई है। पिछले पैटर्न को देखें तो फरवरी 2026 में इस किस्त के आने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन इस बार एक महत्वपूर्ण बात किसानों को ध्यान में रखनी होगी। जिन किसानों की आधार आधारित eKYC पूरी नहीं होगी, उनकी किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए 22वीं किस्त से पहले eKYC पूरी करना बेहद जरूरी है।
eKYC और Farmer ID अनिवार्य- eKYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसान pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में ‘eKYC’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर दर्ज करें और लिंक मोबाइल पर आए OTP को सबमिट करें। eKYC सफलतापूर्वक होने के बाद स्टेटस अपडेट हो जाएगा और किसान आगामी किस्तों के लिए पात्र बन जाएंगे। सरकार इस बार पीएम किसान योजना में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब यूनिक Farmer ID को अनिवार्य किया जा सकता है। यह ID किसान की डिजिटल पहचान का काम करेगी। इससे कई सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उदाहरण के लिए, खाद और बीज की सब्सिडी सही मात्रा में मिल सकेगी, फसल बीमा क्लेम करना आसान होगा और अलग-अलग योजनाओं में बार-बार दस्तावेज जमा करने की झंझट खत्म हो जाएगी। एक ही ID से किसान कई योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
PM-Kisan स्टेटस ऐसे करें चेक- Farmer ID बनवाने के लिए किसान अपने राज्य के AgriStack पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सबसे पहले आधार के माध्यम से eKYC पूरी करनी होगी। इसके बाद जमीन और परिवार से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर मैप करनी होगी। विभाग द्वारा जानकारी की जांच के बाद, सही विवरण होने पर यूनिक Farmer ID जारी कर दी जाएगी। अगर कोई किसान जानना चाहता है कि उसका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो यह प्रक्रिया बहुत सरल है। pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें। आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिखाई देगी।

















