प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है, जिसकी शुरुआत 1 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना आज करोड़ों किसानों के जीवन में आर्थिक सहारा बन चुकी है।
किसानों के लिए खुशखबरी- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एक साथ नहीं, बल्कि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इस योजना की खास बात यह है कि पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है, जिससे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है। ब 2026 की शुरुआत के साथ ही देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार अब तक इस योजना की 21 किस्तें किसानों के बैंक खातों में भेज चुकी है, जिससे लगभग 9 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला है। अब तक सरकार किसानों के खातों में करीब 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है।
22वीं किस्त से पहले करें ये जरूरी काम- अगर हम पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें, तो सरकार हर चार महीने के अंतराल में एक किस्त जारी करती है। इसी क्रम में 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 22वीं किस्त फरवरी या मार्च 2026 में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सानों को यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि अगर वे 22वीं किस्त का लाभ बिना किसी परेशानी के पाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें। सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण काम है e-KYC कराना। सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उनके खाते में किस्त की राशि नहीं भेजी जाएगी। इसके अलावा किसानों को यह भी जांच करनी चाहिए कि उनका बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक है या नहीं। अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होगा, तो पैसे ट्रांसफर होने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए समय रहते अपने बैंक या नजदीकी CSC सेंटर जाकर यह काम पूरा कर लेना चाहिए।
कई बार देखा गया है कि किसान छोटी-छोटी जानकारी की कमी के कारण किस्त से वंचित रह जाते हैं। जैसे- जमीन से जुड़े दस्तावेज अपडेट न होना, बैंक खाते में नाम की गलत स्पेलिंग होना या आधार में गलती होना। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेजों की जानकारी सही रखें और समय-समय पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति की जांच करते रहें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना न सिर्फ किसानों को आर्थिक मदद देती है, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा का एहसास भी कराती है। इस योजना के माध्यम से सरकार यह संदेश देना चाहती है कि देश का किसान अन्नदाता है और उसकी मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए।
e-KYC जरूरी- नए साल के बजट से भी किसानों को काफी उम्मीदें हैं। किसानों को उम्मीद है कि सरकार इस बार बजट में उनके लिए और भी नई योजनाओं की घोषणा करेगी, जिससे खेती को और ज्यादा लाभकारी बनाया जा सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्साह बना हुआ है और सभी चाहते हैं कि यह किस्त जल्द से जल्द उनके खाते में पहुंचे। अगर किसान समय रहते e-KYC, आधार लिंक और बैंक खाते की जांच कर लेते हैं, तो उन्हें 22वीं किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।














