हरिद्वार: रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहितपुर गांव में आज सुबह जुबैर नाम के एक युवक ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी है। इस तोड़फोड़ में मंदिर में स्थित शिवलिंग और अन्य मूर्तियों को नुकसान पहुंचा है। मंदिर में सुबह जुबैर को तोड़फोड़ करते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद जुबैर की पिटाई की गई।
क्या है पूरा मामला ?
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया है। जिसके बाद पुलिस ने जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की मोहितपुर गांव एक मुस्लिम बहुल गांव है। जहां पर गुरुवार को मुस्लिम समाज का इज्तमा आयोजित किया गया था। इस इज्तमा में आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे थे। जिसके बाद आज सुबह जुबैर नाम के एक युवक ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस तोड़फोड़ में मंदिर में स्थित शिवलिंग और अन्य मूर्तियों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए जुबेर को देख लिया। जिसके बाद जुबैर की पिटाई की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है और मामला शांत कराया है।
इसे भी पढ़ें: देहरादून में धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन: शास्त्री नगर की अवैध मजार ध्वस्त, अब तक 571 मजार हटाए गए
इलाके में पुलिस बल तैनात
मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा हुआ होने के कारण मौके पर काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों के द्वारा गांव में पहुंचकर हंगामा भी किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक थे। जिनमें से दो युवक मौके से फरार हो गए हैं।
जबकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि एक युवक के द्वारा ही मंदिर में नुकसान पहुंचाया गया है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

















