बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो चुके हैं। अल्पसंख्यकों, हिंदुओं की हत्या की जा रही है तो अब बम धमाके भी होने लगे हैं। ढाका में क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले एक फ्लाईओवर से पेट्रोल बम फेंका गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
द डेली स्टार ने इस संबंध में खबर दी है। द डेली स्टार के मुताबिक इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान सैफुल सियाम के रूप में हुई है।
बांग्लादेश का इंकलाब मंच हादी की हत्या से आगबबूला
उधर, इंकलाब मंच शरीफ उस्मान हादी की हत्या से आगबबूला हुआ है। इसने 25 दिसंबर के बाद बड़े आंदोलन की घोषणा की है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक इंकलाब मंच के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने कहा कि 25 दिसंबर को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान वापस लौट रहे हैं। इसलिए गुरुवार को कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। तारिक रहमान आंदोलन का समर्थन करेंगे।

















