भारत में कई दस्तावेज ऐसे हैं जिनके बिना रोजमर्रा के काम रुक सकते हैं। इनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस है। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप इसे घर बैठे ही ऑनलाइन रिन्यू करवा सकते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इसमें शामिल हैं- आपका एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड। न दस्तावेजों को तैयार रखना इसलिए जरूरी है ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। अब आपको सड़क परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Apply Online” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और फिर “Services on Driving Licence” पर जाएं। यहां आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल से जुड़े सभी स्टेप्स मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- SIR फॉर्म का नाम लेकर हो रही बड़ी ठगी: एक गलती में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें
अगला कदम है एप्लीकेशन फॉर्म भरना। फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही और अपडेटेड हो। गलत जानकारी देने से आपका आवेदन रद्द हो सकता है या उसे प्रोसेस होने में समय लग सकता है। फॉर्म में आपके व्यक्तिगत विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी और अन्य जरूरी डिटेल्स पूछी जाती हैं। फॉर्म भरने के बाद आपको दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फोटो और अन्य दस्तावेज स्पष्ट और साफ-सुथरे होने चाहिए। इसके बाद आपको रिन्यूअल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। ऑनलाइन पेमेंट करना आसान और तेज तरीका है। आप क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
सभी स्टेप्स पूरे करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन रसीद मिलेगी, जिसे आप भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं। इसके बाद, विभाग आपके दस्तावेजों की जांच करेगा और कुछ दिनों में आपका नया ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर देगा। इस तरह, बिना किसी झंझट के आप घर बैठे ही अपना ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से रिन्यू करवा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया तेज, आसान और सुरक्षित है। बस ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज तैयार हों और जानकारी सही भरी जाए।

















