चमोली । जिले के दर्शौली विकासखंड के सरकारी इंटर कॉलेज के अतिथि शिक्षक युनुस अंसारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। अंसारी पर 12 वीं की एक छात्रा और एक सातवीं कक्षा के छात्र के साथ अश्लील हरकते करने का आरोप ,अभिभावकों द्वारा दर्ज किया गया था।
एक आरोप ये भी सामने आया है कि अतिथि शिक्षक के रूप में युनुस अंसारी ने यहां राजनीति विज्ञान के शिक्षक के रूप में जो दस्तावेज लगाए वो भी फर्जी है।
यूपी के नजीबाबाद के मूलनिवासी युनुस ने 2010 में गढ़वाल से स्थाई निवास प्रमाणपत्र बनवा लिया और चमोली के दसोली इंटर कॉलेज में अनुबंध के आधार पर 2015 में अतिथि शिक्षक की नौकरी पा ली।
अभिभावक संघ की शिकायत पर विद्यालय की प्रबंध समिति ने शिक्षा मंत्रालय के समक्ष ये सभी विषय रखे ,जिसके बाद विभाग ने जांच पड़ताल करने के बाद युनुस अंसारी की सेवाएं समाप्त कर दी।
उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज और सरकारी नौकरियों में बाहरी लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरियां पाने के मामले दिनों दिन सामने आ रहे है। राज्य की धामी सरकार ने स्थाई निवास,मूल निवास प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश भी हाल में जारी किए है।

















