अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में H-1B वीजा को लेकर दिए गए बयान पर अब ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट ने साफ किया है कि असल में ये पॉलिसी विदेशी स्किल्ड वर्कर्स को अमेरिका बुलाने की है, ताकि वो वहां के लोकल वर्कर्स को ट्रेनिंग दें, न कि उनकी जगह ले लें। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में स्किल्ड इमिग्रेंट्स का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका को दुनिया भर से ज्यादा स्किल्ड लोग लाने की जरूरत है। दरअसल, ट्रंप ने इंटरव्यू में ये भी जोड़ा कि अमेरिकंस के पास “कुछ खास टैलेंट्स” नहीं हैं, और लोगों को सीखना ही पड़ेगा।
स्कॉट बेसेन्ट की सफाई
ट्रंप की बातों से लग रहा था कि उनका एडमिनिस्ट्रेशन इमिग्रेशन पर थोड़ा नरम हो रहा है। लेकिन बेसेन्ट ने फॉक्स न्यूज होस्ट ब्रायन किलमीड को दिए इंटरव्यू में चीजें क्लियर कीं। उन्होंने बताया कि H-1B वीजा का नया आइडिया “नॉलेज ट्रांसफर” पर फोकस्ड है। मतलब, स्किल्ड फॉरेन वर्कर्स को तीन, पांच या सात साल के लिए बुलाया जाए, वो अमेरिकन वर्कर्स को ट्रेनिंग दें, फिर घर लौट जाएं। इससे लोकल लोग पूरी तरह जॉब संभाल सकें।
बेसेन्ट ने कहा, “राष्ट्रपति का विजन ये है कि ओवरसीज वर्कर्स को स्किल्स के साथ लाया जाए, अमेरिकंस को ट्रेन किया जाए, फिर वो होम कंट्री चले जाएं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या ये अमेरिकंस की जॉब्स छीनने जैसा नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया, “अभी तो अमेरिकन वो जॉब नहीं कर सकता। क्योंकि हम सालों से शिप्स नहीं बनाए, सेमीकंडक्टर्स नहीं बनाए। तो विदेशी पार्टनर्स आएं, सिखाएं, फिर जाएं—ये तो परफेक्ट आइडिया है।”
ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने पहले कहा था कि लंबे वक्त से बेरोजगार अमेरिकंस को मैन्युफैक्चरिंग या डिफेंस के टेक्निकल जॉब्स में सीधे नहीं डाला जा सकता, बिना ट्रेनिंग के। फॉक्स न्यूज पर जब उनसे पूछा गया कि क्या H-1B रिस्ट्रिक्शंस उनकी गवर्नमेंट की बड़ी प्रायोरिटी नहीं होगी, तो ट्रंप ने साफ कहा, “हमें दूसरे देशों से स्किल्ड वर्कर्स लाने ही पड़ेंगे।” जब उनसे ये पूछा गया कि क्या अमेरिका में पहले से ही काफी टैलेंट है, तो ट्रंप ने ना में जवाब दिया: “नहीं, तुम्हारे पास नहीं है… कुछ टैलेंट्स ही मिसिंग हैं। लोगों को सीखना पड़ेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका को टैलेंट इंपोर्ट करना जरूरी है, लेकिन ये ट्रेनिंग के जरिए लोकल स्किल्स बिल्ड करने का तरीका है।
















