नई दिल्ली: गुजरात एटीएस (ATS) के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आतंकी सुहेल 3 साल पहले घर से मौलवी बनने के लिए निकला था लेकिन आतंकवादी बन गया। उसने घरवालों को बताया था कि वह गुजरात घूमने के लिए जा रहा है। रविवार को जब गुजरात एटीएस का फोन उसके घरवालों के पास आया तब उनको पता चला कि उनका बेटा आतंकी है और एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं कि कैसे मौलवी बनने निकला सुहेल आतंकी बना….
आखिरी बार बकरीद पर घर आया था सुहेल
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर एक में रहने वाला मोहम्मद सुहेल तीन साल पहले मुजफ्फरनगर गया था। जहां वह एक मदरसे में मौलवी बनने का प्रशिक्षण ले रहा था। परिवार का कहना है किवह छुट्टियों में ही घर आता था। आखिरी बार घर जुलाई 2025 में बकरीद के समय आया था। जहां कुछ दिन रहने के बाद फिर चले गया था।

पिता मिस्त्री और भाई मैकेनिक है…खुद बन गया आतंकी
मीडिया रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुहेल के पिता ट्रैक्टर मिस्त्री और उसका भाई एसी मैकेनिक का काम करता है। हालांकि सुहेल की मां रुखसाना का कहना है कि उनका बेटा बेगुनाह है। वह अरबी की पढ़ाई करता था।
बता दें कि गुजरात एटीएस (ATS) ने रविवार को तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें सुहेल उर्फ सुलेमान भी शामिल है।

















