देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी आने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त जल्द ही जारी की जा सकती है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किश्तों में 2000-2000 रुपये के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। लेकिन इस बार कई किसानों के सामने एक नई परेशानी आई है — कुछ किसानों का नाम लाभार्थी सूची (PM Kisan Beneficiary List 2025) से गायब हो गया है। अगर आपका नाम भी लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
कब जारी होगी 21वीं किस्त- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार नवंबर 2025 के पहले दो हफ्तों में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। यानी जल्द ही किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम पहुंच सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर अपडेट देखते रहें।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत भारत सरकार छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता देती है। यह रकम साल में तीन बार हर चार महीने में .2000 रुपये की किस्त के रूप में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हर बार की तरह इस बार भी किस्त का पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे किसानों के खातों में भेजा जाएगा। लेकिन पैसे ट्रांसफर से पहले सरकार राज्यों से मिले डाटा की पूरी जांच करती है। अगर आपके दस्तावेज अधूरे हैं, बैंक खाता नंबर में गलती है, आधार कार्ड लिंक नहीं है, या ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया गया है, तो आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट से हट सकता है। ऐसे में इस बार आपकी किस्त के 2000 रुपये आपके खाते में नहीं आएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://pmkisan.gov.in। ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें। अपनी राज्य (State), जिला (District), तहसील (Sub-District), ब्लॉक (Block) और गांव (Village) का नाम चुनें। इसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें। अब आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो इसका मतलब है कि किसी कारण से आपका नाम हटा दिया गया है। ऐसे में आपको अपनी जानकारी को अपडेट करना होगा। अगर आपका नाम लिस्ट से गायब है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बस कुछ जरूरी अपडेट पूरे करने होंगे-
PM Kisan पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करें। अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करें। राज्य या जिले के कृषि विभाग से संपर्क करें और अपनी जानकारी अपडेट करवाएं। यदि आपने हाल ही में बैंक खाता बदला है, तो नया खाता नंबर जरूर अपडेट करें। इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका नाम दोबारा लाभार्थी सूची में जुड़ सकता है, और आपको अगली किस्त का लाभ मिल जाएगा।















