प्रयागराज जनपद में 21 अक्टूबर को रविंद्र हत्याकांड का अभियुक्त नुरैन एक पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार हुआ। मुठभेड़ में पुलिस का सिपाही भी घायल हुआ जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त नुरैन छत के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा था तभी सिपाही ने अत्यंत साहस के साथ छत पर छलांग लगाई और अभियुक्त को पकड़ लिया। इस दौरान सिपाही के हाथ पर सीने में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त नुरैन की गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था।
बता दें कि गत 21 अक्टूबर को प्रयागराज के थाना धूमनगंज क्षेत्र में कुछ मुस्लिम युवकों ने एक दलित युवक रविन्द्र की पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। इस घटना में चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी को निलम्बित भी किया गया था। इसके बाद हत्या मे वांछित अभियुक्तों के सिर पर इनाम भी घोषित किया गया था। प्रयागराज जनपद की पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश मे दबिश दे रही थी।
कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि अली और नुरैन प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना अंतर्गत मरियाडीह के पास मौजूद हैं और कहीं भागने क़ी फिराक मे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो अली ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने भी बचते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली अली के पैर मे गोली लगी और वो गिर गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया जबकि अली के साथ एक अन्य अभियुक्त नुरैन भाग निकला था। उस मुठभेड़ मे पुलिस का एक कंस्टेबल भी घायल हुआ था। मुठभेड़ में घायल अली के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुई थी।

















