भागलपुर (हि.स.) । बिहार के भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित PM Modi Bhagalpur Rally में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि बिहार का विकास Bihar NDA Campaign का सबसे बड़ा एजेंडा है। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि “आप लोग स्वदेशी को अपनाएं, तभी हम आत्मनिर्भर बनेंगे।” उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार की जनता अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करे।
भागलपुर की पहचान और स्वदेशी पर बल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भागलपुर का सिल्क, मधुबनी पेंटिंग और मुजफ्फरपुर की लीची पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्थानीय उत्पादों को अपनाना चाहिए ताकि Atmanirbhar Bharat के सपने को साकार किया जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद वालों ने हमारी आस्था का अपमान किया है, जो बिहार का भी अपमान है। छठ महापर्व का अपमान करने वालों को कड़ी सजा देना जरूरी है।
राजद-कांग्रेस पर तीखा प्रहार
प्रधानमंत्री ने कहा कि RJD Congress Target कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इन दलों ने राजनीतिक लाभ के लिए माओवादियों को बढ़ावा दिया और अब घुसपैठियों को घुसाने में लगे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने वोट से इन दलों का हमेशा के लिए इलाज करें ताकि बिहार की शांति और विकास बरकरार रह सके।
गंगा, विक्रमशिला और भागलपुर की गौरवगाथा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में दो ही ऐसी जगह हैं जहां गंगा उत्तरवाहिनी होती है — एक बनारस और दूसरी भागलपुर। उन्होंने कहा कि भागलपुर संघर्ष और सम्मान की धरती है, जिसने तिलकामांझी और कादम्बनी गांगुली जैसे महान वीर दिए। विक्रमशिला की भूमि ने दुनिया को ज्ञान का रास्ता दिखाया है। यह बयान सोशल मीडिया पर “Modi Speech Bihar 2025” के रूप में ट्रेंड करने लगा।
महिलाओं और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की माताएं और बहनें इस बार जंगलराज वालों को खत्म करने के लिए मतदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने जीविका दीदियों के खातों में 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी है। आज बिहार में 1 करोड़ 40 लाख बहनों के खातों में पैसा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस-राजद की सरकार होती तो ये पैसा उनके नेताओं के खातों में चला जाता।
इंडी गठबंधन पर करारा हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने Bihar Election Rally के मंच से कहा कि यह इंडी गठबंधन वाले एक-दूसरे को नीचे दिखाने में लगे हैं। उन्होंने तंज कसा कि राजद के बैनर में कांग्रेस नेता की तस्वीर दूरबीन से भी नहीं मिलेगी, और कांग्रेस के नेता राजद के नामदार का नाम लेने से कतराते हैं। मोदी ने कहा कि “राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करवाई।”
एनडीए के बड़े नेता मंच पर मौजूद
इस मौके पर मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद अनिल यादव, कहकशां परवीन, सांसद अजय कुमार मंडल, गिरीधारी लाल यादव, विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव और विजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। PM Modi Bhagalpur Rally में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि बिहार की जनता अब विकास की राह चुन चुकी है।

















