नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि देश में अब तक कुल आठ बार स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। यह विशेष अभियान मतदाता सूची को अद्यतन करने, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाया जाता है। आयोग के अनुसार, अब तक हुए आठों एसआईआर 1951 से 2004 के बीच संपन्न हुए थे।
आखिरी बार यह विशेष पुनरीक्षण अभियान लगभग 21 वर्ष पहले, यानी 2002 से 2004 के बीच आयोजित किया गया था। उसी दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन, त्रुटियों का सुधार और नई प्रविष्टियों को जोड़ा गया था।
Need for #SIR 👇#ECI pic.twitter.com/slrtZYvfO0
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 27, 2025
अब चुनाव आयोग ने देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न के नए चरण की घोषणा की है, जो मंगलवार से शुरू होगा। इस नए चरण में प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में बूथ स्तर पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा ताकि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
आयोग का उद्देश्य है कि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित हो। इस दौरान नागरिक अपने नाम, पते, आयु या अन्य विवरणों में संशोधन भी करा सकेंगे। आयोग ने राज्यों को निर्देश दिया है कि यह अभियान जनसहभागिता पर आधारित हो ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए।

















