Pinaka Rockets France: भारतीय सेनाओं ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आर्टिलरी पोजीशंस, फॉरवर्ड पोस्ट्स और हाई-वैल्यू ऐसेट्स को निशाना बनाया। इसमें बड़ा रोल भारत के स्वदेशी पिनाका मल्टीबैरल रॉकेट का था। इससे फ्रांस बहुत प्रभावित है औऱ वो इसे खरीदना चाहता है।
हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ जंग केवल तीन दिनों 7 से 10 मई तक की ही थी। लेकिन इन दिनों में भारत ने अपनी ताकत का ऐसा लोहा मनवाया कि दुश्मन की सांस अटक गई। हमारे लॉन्ग-रेंज रॉकेट्स ने दूर से ही दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। लॉयटरिंग म्यूनिशंस ने हवा में घूम-घूम कर सटीक हमला बोला, और काउंटर-ड्रोन सिस्टम्स ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को आसमान में राख का ढेर बना दिया। भारत की स्वदेशी ताकत को पहली बार दुनिया ने करीब से देखा। पाकिस्तान के कई महंगे हथियार बर्बाद हो गए, और दुनिया ने देखा कि भारत अब सिर्फ खरीदने वाला नहीं, बल्कि एक्सपोर्ट करने वाला देश बन चुका है।
पिनाका रॉकेट्स की ग्लोबल धमक
भारत के पिनाका रॉकेट्स पर दुनिया की नजर है। ये मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है, जो 40 किलोमीटर दूर तक मार कर सकता है। ऑपरेशन सिंदूर में इन्होंने स्टार रोल निभाया – दुश्मन की आर्टिलरी को चूर-चूर कर दिया। पिनाका को डीआरडीओ ने 90 के दशक में शुरू किया था, और अब ये आर्मी, नेवी तक में अपनी सेवाएं दे रहा है। हाल ही में डीआरडीओ ने इसे नेवल और एयर फोर्स के लिए भी एडाप्ट किया। आर्मेनिया पहले ही खरीद चुका है, और अब यूरोप के कई देश लाइन में हैं। लेकिन फ्रांस का इंटरेस्ट खास है। वो अपना लॉन्ग-रेंज आर्टिलरी अपग्रेड करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: संभल में 500 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा: हाजी ब्रदर्स पर 83 घंटे की आयकर छापेमारी
मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पिनाका की सटीकता को आंकने के बाद फ्रेंच आर्मी चीफ जनरल पियरे शिल ने भारत विजिट के दौरान साफ कहा – “हम भारतीय सिस्टम्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।” ये विजिट हाल ही की है, और इसमें को-डेवलपमेंट का भी जिक्र हुआ। फ्रांस के लिए ये पहला मौका होगा जब वो भारत के ऐसे हथियार खरीदेगा जो रियल-टाइम वॉर में टेस्टेड हो।
रक्षा क्षेत्र में सभावना के नए दरवाजे
वैसे तो फ्रांस और भारत के रिश्ते पुराने हैं – राफेल डील से लेकर स्पेस को-ऑपरेशन तक। लेकिन अब डिफेंस में नया चैप्टर खुल रहा है। जनरल शिल की टीम ने भारतीय अफसरों से पिनाका की परफॉर्मेंस पर डिटेल्ड बात की। वो देख रहे हैं कि कैसे ये सिस्टम उनके CAESAR जैसे गन्स के साथ इंटीग्रेट हो सकता है। कॉन्फ्लिक्ट के बाद की रिपोर्ट्स में पिनाका की एक्यूरेसी और रेंज की तारीफ हुई।
फ्रांस को लगता है कि ये उनके यूरोपीय थिएटर में काम आएगा। नेगोशिएशंस जल्द शुरू हो सकती हैं, और अगर डील फाइनल हुई तो ये 2025 का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर बन सकता है।

















