Alwar Mob Lynching: राजस्थान का अलवर जिला इस्लामिक कट्टरता का एक और मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां एक हिन्दू युवक की मॉब लिंचिंग करके हत्या कर दी गई है। करण कार से अपने घर जा रहे थे और रास्ते में मुस्लिमों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जाता है कि करण मल्होत्रा ने अपने बड़े भाई के साथ मुस्लिमों की लड़ाई में बीच-बचाव किया था। दरअसल, करण के बड़े भाई चिंटू अपनी पत्नी, बच्चों के साथ अपनी स्कॉर्पियो कार से कहीं गए थे और वापस लौट रहे थे तो अलवर की अख्तल चौकी के पास ही उनकी कार को करीब दर्जन भर से अधिक मुस्लिमों ने रोक लिया। उन्होंने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस बीच करण मल्होत्रा ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: घुसपैठ का गहराता संकट, ग्वालियर की घटना से बड़ा सबक लेने की जरूरत
फरसे से सिर पर हमला
करण भी हमलावरों से भिड़ गया। इसी दौरान किसी ने उसके सिर पर फरसे से हमला कर दिया। इससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं हमलावर भी वहां से भाग निकले। घायल अवस्था उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शनिवार को हिन्दू संगठनों ने पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन किया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तीन मुस्लिम अपराधी गिरफ्तार
शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैा। इस मामले में साहिल, यूसुफ, शारुप, अली, अजहरुद्दीन, इकबाल और इरफान समेत दर्जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जाकिर, मुनफैद और जरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बाकियों की भी तलाश की जा रही है। इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी अंगद शर्मा को सौंपी गई है।

















