अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस ध्वजारोहण समारोह के साथ ही मंदिर का निर्माण आधिकारिक तौर पर पूर्ण हो जायेगा।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐतिहासिक महत्व रखता है. इस ध्वजारोहण समारोह के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी यह संदेश देंगे कि सदियों पुराना आस्था का स्वप्न अब साकार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों पहले यह संकल्प लिया था कि जब तक राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, वे अयोध्या में कदम नहीं रखेंगे।
अब जब यह सपना साकार हो चुका है, वे स्वयं वहां जाकर ध्वज फहराकर उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

















