पहलगाम हमले के बाद भारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह से पिटने के बाद भी आतंक का पालनहार पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वो भारत को युद्ध में हराने के मुंगेरी लाल के सपने देख रहा है। हालांकि, उसे इस बात का खौफ भी है कि भारत फिर से न कोई बड़ा हमला कर दे। ये डर इतना गहरा है कि उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खुलकर बोल दिया कि युद्ध का खतरा बिल्कुल असली है।
ख्वाजा ने तो ये भी कह डाला कि अगली बार अगर लड़ाई हुई तो पाकिस्तान और बड़ी जीत ले आएगा, और उसके पास अब पहले से ज्यादा दोस्त भी हैं। ख्वाजा ने ये बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सख्त चेतावनियों के ठीक बाद दिया है। पाकिस्तानी आर्मी ने भी चिल्ला-चिल्लाकर कहा है कि भारत अगर दांव लगाएगा तो जवाब ऐसा मिलेगा कि होश उड़ जाएंगे।
ख्वाजा आसिफ का बड़बोलापन
ख्वाजा आसिफ का ये बयान सुनकर लगता है जैसे वो सपनों की दुनिया में जी रहे हों। मंगलवार को समा टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय नेताओं और आर्मी चीफ के बयानों पर बात की। बोले, “तनाव बढ़ाना तो नहीं चाहता, लेकिन खतरा तो वाकई में है। हम हर कदम पर सतर्क हैं। अगर युद्ध हो गया तो अल्लाह की मेहरबानी से हम पहले से बेहतर नतीजे लाएंगे।” इतना ही नहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दावा किया कि छह महीने पहले की तुलना में भारत ने वो दोस्त खो दिए जो मई तक उसके साथ थे।
इसे भी पढ़ें: इजरायल-हमास युद्ध में स्थायी शांति की पहली उम्मीद: हमास ने 72 घंटे में बंधकों की अदला-बदली का ऐलान किया
औरंगजेब के नाम पर खेली राजनीति
यहीं नहीं ख्वाजा आसिफ ने इंटरव्यू में एक और बकवास सुना दी। कहा कि भारत तो मुगल बादशाह औरंगजेब के राज के अलावा कभी एकजुट ही नहीं हुआ। जबकि पाकिस्तान, जो अल्लाह के नाम पर बना, मई के संघर्ष में आंतरिक झगड़ों के बावजूद पूरी तरह से एक हो गया। हालांकि, ख्वाजा आसिफ देश के आंतरिक हालातों को शायद देख नहीं पाए कि किस प्रकार के हालात पाकिस्तान में हैं।
पाकिस्तानी गीदड़ भभकी की वजह
गौरतलब है कि हाल ही में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान नक्शे पर बने रहना चाहता है तो आतंकवाद का साथ छोड़ दे। इसके अलावा गत शुक्रवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाक के 12 प्लेन गिराए थे – अमेरिकी एफ-16 से लेकर चाइनीज जे-17 तक। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर क्रीक इलाके पर चेतावनी दी कि पाक अगर हरकत की तो जवाब इतना तगड़ा होगा कि इतिहास और नक्शा दोनों बदल जाएंगे। उसी के बाद से पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है।

















