पेरिस (हि.स.) । राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को देश की नई सरकार की घोषणा की, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू करेंगे। वहीं इस सर्कार में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी सहयोगी रोलां लेस्क्यूर को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया। नई कैबिनेट में पिछले सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री अपने पदों पर बने रहे हैं।
58 वर्षीय लेस्क्यूर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोशलिस्ट पार्टी से की थी और 2017 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वे मैक्रों के पहले समर्थकों में से थे। उनकी नियुक्ति को वामपंथियों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि 2026 के बजट पर संसद में सरकार को तीन धड़ों सेंट्रिस्ट, वामपंथ और अति-दक्षिणपंथ के बीच समझौता करना होगा।
पूर्व वित्त मंत्री ब्रूनो ले मेर को इस बार रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। विपक्ष ने नई टीम की आलोचना करते हुए इसे “बैरू की सरकार बिना बैरू” बताया, वहीं मरीन ले पेन ने इसे “फ्रांस को कर्ज में डुबोने वाले व्यक्ति की वापसी” कहा।
लेस्क्यूर को अब नाजुक बजटीय वार्ताओं में समाजवादियों का समर्थन या कम-से-कम उनका तटस्थ रुख हासिल करना होगा, साथ ही मैक्रों की प्रो-बिजनेस नीति को भी बनाए रखना होगा।
बता दें कि नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2026 के बजट को एक विभाजित और अस्थिर संसद से पारित कराना होगी।
मंत्रियों की सूची इस प्रकार है —
राज्य मंत्री :
- एलिजाबेथ बोर्न — शिक्षा मंत्री
- मैनुएल वाल्स — प्रवासी एवं विदेश क्षेत्रों के मंत्री
- जेराल्ड डार्मानिन — न्याय मंत्री
- ब्रूनो रिटायो — गृह मंत्री
- ब्रूनो ले मेर — रक्षा मंत्री
मंत्री :
- कैथरीन वॉत्रिन — स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री
- रशीदा दाती — संस्कृति मंत्री
- रोलां लेस्क्यूर — अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्री
- जाँ-नोएल बारो — विदेश मंत्री
- एरिक वोर्थ — शहरीकरण एवं आवास मंत्री
- एग्नेस पानिए-रुनाशे — पर्यावरण मंत्री
- एनी जेनेवार्ड — कृषि मंत्री
- अमेली दे मॉनशालिन — बजट मंत्री
- नईमा मौटचू — नागरिक सेवा, एआई और डिजिटल मामलों की मंत्री
- फिलिप टाबारो — परिवहन मंत्री
- मरीना फेरारी — खेल एवं युवा मामलों की मंत्री
कनिष्ठ मंत्री
- ऑरोर बेर्जे — सरकार की प्रवक्ता और लैंगिक समानता मंत्री
- मैथ्यू लेफेवर — संसद से संबंधों के प्रभारी मंत्री

















