कोच्चि । केरल पुलिस के पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में जुड़ रहे हैं। वे 1 अक्टूबर को एर्नाकुलम ज़िले के पल्लिक्कारा में होने वाले आरएसएस पथसंचलन में गणवेशधारी स्वयंसेवक के रूप में हिस्सा लेंगे।
जैकब थॉमस ने बताया कि आरएसएस के प्रति उनका आकर्षण दशकों पुराना है और वे स्वयं सरसंघचालक मोहन भागवत समेत शीर्ष नेतृत्व से जुड़े रहे हैं।
जैकब ने कहा- “संघ के अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। मैंने अब तक कोई भी ऐसा स्वयंसेवक नहीं देखा जो व्यक्तिगत लाभ के बारे में सोचता हो। वे पूरी तरह से देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई दूसरा संगठन है जो इतनी निष्ठा और समर्पण से राष्ट्र की सेवा करता हो।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरएसएस से उनका जुड़ाव उस समय से है जब वे आईपीएस सेवा में थे। अब उन्होंने संघ को पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में काम करने की अपनी इच्छा जता दी है।
उनका कहना है कि आगे उनके अनुभव और सेवाओं का उपयोग कैसे करना है, यह निर्णय संघ का होगा।
जैकब थॉमस का यह कदम इस बात का प्रमाण है कि आरएसएस का आदर्श केवल सामान्य समाज ही नहीं, बल्कि उच्च पदों पर रहे अधिकारी और बौद्धिक वर्ग को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।














