भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान से एशिया कप 2025 जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज की चुनौती का जवाब देते हुए अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को दान करने का ऐलान किया है। सूर्यकुमार के इस निर्णय की सराहना की जा रही है। वहीं सूर्यकुमार के बाद अब दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार को एशिया कप से होने वाली पूरी कमाई दान करने की चुनौती दी है। उनके इस बयान से राजनीति गरमा गई है। आप नेता के विवादास्पद बयान पर भाजपा ने तंज कसा है।
‘हमारे कप्तान ने शानदार अंदाज में दिया जवाब’
भाजपा की आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने सौरभ भारद्वाज पर पलटवार करते हुए सोमवार (29 सितंबर) को एक्स पर लिखा, “अरविंद केजरीवाल के खास,… के आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने टीम इंडिया के कप्तान को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों की मदद के लिए अपनी मैच फीस दान करने की चुनौती देने की हिम्मत की। हमारे कप्तान ने शानदार अंदाज में इसका जवाब दिया है।”
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर क्या लिखा?
सौरभ भारद्वाज ने आज एक्स पर पोस्ट लिखा, “सिर्फ भारत-पाकिस्तान मैचों से कुल कमाई 490 करोड़ से 630 करोड़ के बीच हुई। अगर पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों में वो पैसा बांटा जायेगा तो हर परिवार को 19-25 करोड़ मिलेगा। भाजपा सरकार देगी?” इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा था, “सूर्यकुमार यादव अगर तुम्हारी औकात है तो जितना पैसा तुमने क्रिकेट के धंधे में कमाया है उसे पहलगाम हमले के शहीदों की उन 26 विधवाओं को दे दो। हम भी मान जाएंगे तुमने अपनी जीत शहीदों को समर्पित कर दी है।”
"सूर्यकुमार, तुम्हारी औकात है तो पैसे दान कर दिखाओ"
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज को जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने एशिया कप की अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों को दान करने का निर्णय लिया है। उनके इस… pic.twitter.com/BuQNmIFwNw
— Panchjanya (@epanchjanya) September 29, 2025
एशिया कप के बाद आप नेता का विवादास्पद वीडियो वायरल हुआ
एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सोशल मीडिया पर सौरभ भारद्वाज का विवादास्पद वीडियो वायरल हुआ था। टूर्नामेंट जीतने के बाद के कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा ही किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “मैंने फैसला किया है कि इस टूर्नामेंट की मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के समर्थन में दान करूंगा।” यादव की फीस करीब 28 लाख रुपये आंकी गई है, जो सात मैचों के लिए है।

















