तमिलनाडु से हृदय विदारक खबर सामने आ रही है, जहां करूर में एक्टर और पॉलिटिशियन जोसेफ विजय की रैली में भगदड़ मचने के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग बुरी तरह से घायल भी हैं। वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि तमिलनाडु के करूर में राजनैतिक रैली में जो हादसा हुआ है, वह बहुत ही दुखद है। मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। वहीं इस घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल से बात की और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
भगदड़ में 39 की मौत, शव सौंपे गए परिजनों को
तमिलनाडु के डीजीपी के अनुसार, करूर की इस रैली में कुल 39 लोग अपनी जान गंवा बैठे। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिवार वालों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ऑर्गनाइजर्स ने 10,000 लोगों का अनुमान लगाया था, लेकिन 27,000 से ज्यादा आ गए। 500 पुलिस वाले तैनात थे, फिर भी ये सब हो गया।
डीजीपी का बयान: अनुमान से दोगुनी भीड़
तमिलनाडु के डीजीपी शंकर जिवाल ने कहा ये ट्रेजिक है। 12 मर्द, 16 औरतें, 10 बच्चे (5 लड़के, 5 लड़कियां) मारे गए।” उन्होंने बताया कि पहले टीवीके रैलियों में कम लोग आते थे, लेकिन यहां 27,000 हो गए। ग्राउंड बड़ा मांगा था, लेकिन ये सब अनएक्सपेक्टेड था। पुलिस ने पूरी कोशिश की।
वहीं इस घटना को लेकर चश्मदीदों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर एक्टर विजय काफी देर से पहुंचे थे। इस कारण भी भीड़ बढ़ गई। चश्मदीद ने बताया कि विजय सुबह 9 बजे आने वाले थे, लेकिन देर हो गई। तब तक महिलाएं-बच्चे इकट्ठा होते चले गए। वो बोले, “ऐसी रैलियों में बच्चों को क्यों लाते हैं? ये तो खतरा ही बन गया।”
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जान-माल की हानि के बारे में जानकर दुःख हुआ। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।
Anguished to know about the tragic loss of lives in a stampede-like unfortunate incident in Karur district of Tamil Nadu. I extend my deepest condolences to the bereaved family members and pray for early recovery of those injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 27, 2025
जांच के लिए बनाई कमेटी
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया। हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है। साथ ही मृतकों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद एक्शन लिया जाएगा।
















