आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की एक डिजिटल पहचान बन चुका है। चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन अब तक अगर आधार में कोई जानकारी जैसे जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर बदलनी होती थी, तो लोगों को आधार केंद्र जाना पड़ता था। वहां लंबी लाइनें, समय की बर्बादी और कभी-कभी दस्तावेजों की जांच में देरी जैसे कई परेशानियां होती थीं।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब UIDAI एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लाने जा रहा है, जिसका नाम होगा e-Aadhaar App। यह ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसे Android और iOS दोनों मोबाइल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या है e-Aadhaar App- e-Aadhaar App एक मोबाइल एप्लिकेशन होगा जिसे UIDAI द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे, सरल और सुरक्षित तरीके से आधार में बदलाव करने की सुविधा देना है। इस ऐप के माध्यम से लोग अब बिना आधार केंद्र जाए अपने आधार की महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट कर सकेंगे। UIDAI की रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप के पहले संस्करण में निम्नलिखित तीन जानकारियों को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी- जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर। इन जानकारियों को अपडेट करने के लिए पहले आधार केंद्र जाना जरूरी था लेकिन अब यह काम मोबाइल से कुछ ही मिनटों में हो सकेगा। UIDAI भविष्य में इस ऐप में और सुविधाएं जोड़ने की योजना बना रहा है। आने वाले समय में नागरिक ईमेल आईडी (Email ID), फोटो (Photograph) जैसे अन्य डिटेल्स भी इस ऐप से अपडेट कर सकेंगे। इससे आम लोगों को बार-बार आधार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें- आधार कार्ड WhatsApp से 1 मिनट में करें डाउनलोड, जानें प्रोसेस
e-Aadhaar App के मुख्य फीचर्स- आधार अपडेट की प्रक्रिया अब मोबाइल से होगी। लंबी लाइन में लगने और हफ्तों इंतजार करने की जरूरत नहीं। यह ऐप UIDAI का आधिकारिक प्लेटफॉर्म होगा, जिससे यूज़र का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। यह ऐप सभी स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए आसान होगा। ऐप को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से चला सके।
e-Aadhaar App से होने वाले फायदे- अब बिना सरकारी दफ्तर जाए, जरूरी बदलाव घर बैठे संभव होंगे। डिजिटल प्रोसेस से प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित होगी। केंद्रों पर भीड़ कम होगी और कर्मचारियों का समय बचेगा।














