रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जो पाकिस्तान की नींद उड़ा सकता है। मोरक्को में भारतीय समुदाय से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि भारत बिना किसी झगड़े या हमले के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओजेके) को वापस ले लेगा। उनका कहना है कि वहां के लोग खुद ही पाकिस्तानी सरकार से तंग आ चुके हैं और आजादी की मांग कर रहे हैं। एक दिन पीओजेके खुद चिल्लाएगा, ‘मैं भी भारत हूं!’
POJK जल्द भारत को मिलेगा वापस
ये बयान 22 सितंबर 2025 को आया, जब राजनाथ सिंह मोरक्को में थे।उन्होंने मोरक्को में भारतीयों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “पांच साल पहले मैं जम्मू-कश्मीर की घाटी में भारतीय सेना को संबोधित कर रहा था। तब मैंने ही कहा था कि पीओजेके पर हमला करने की जरूरत नहीं। वो तो हमारा ही है। एक दिन वो खुद कहेगा, मैं भारत का हिस्सा बनना चाहता हूं।”
रक्षा मंत्री कहते हैं कि पीओजेके में वहां के लोगों ने आजादी की आजाद को तेज कर दिया है। आपने भी वो नारे सुने होंगे – लोग पाकिस्तानी हुकूमत से आजिज आ चुके हैं। ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब विपक्ष वाले कह रहे हैं कि सरकार ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीओके पर कब्जा करने का मौका गंवा दिया। लेकिन राजनाथ जी का मानना है कि ये सब बिना लड़ाई के ही हो जाएगा। पाकिस्तान को ये रियलिटी चेक दे दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: UNGA में Palestine को मान्यता देने को तैयार हैं 147 देश, Netanyahu ने कड़ा संदेश दिया-‘फिलिस्तीन राज्य रहेगा ही नहीं’
ट्रंप के टैरिफ पर भारत की चुप्पी का राज
कार्यक्रम में राजनाथ जी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले पर भी बात छेड़ी। ट्रंप सरकार ने भारतीय सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था, लेकिन भारत ने तुरंत कोई जवाब क्यों नहीं दिया? राजनाथ जी ने हंसते हुए कहा, “जो लोग बड़ा दिल रखते हैं और दूर की सोच रखते हैं, वो हर बात पर फौरन चिल्लाते नहीं। हमारा नजरिया व्यापक है, इसलिए हम चुप रहे।” उन्होंने ये भी बताया कि भारत का रुख हमेशा शांतिपूर्ण और समझदार रहता है, चाहे व्यापार हो या सीमा का मुद्दा।
मोरक्को यात्रा
फिलहाल राजनाथ सिंह दो दिनों की मोरक्को यात्रा पर हैं। ये किसी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ऐसी यात्रा है। यहां वे रेचिड शहर में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म के फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। ये कदम भारत-मोरक्को के रक्षा रिश्तों को मजबूत करेगा।

















