UNGA में Palestine को मान्यता देने को तैयार हैं 147 देश, Netanyahu ने कड़ा संदेश दिया-'फिलिस्तीन राज्य रहेगा ही नहीं'
July 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

UNGA में Palestine को मान्यता देने को तैयार हैं 147 देश, Netanyahu ने कड़ा संदेश दिया-‘फिलिस्तीन राज्य रहेगा ही नहीं’

फिलिस्तीन के प्रति बढ़ते समर्थन से स्पष्ट हो रहा है कि इस्राएल पर इस वक्त नैतिक और कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अपने देश का अधिकांशत: समर्थन प्राप्त है और इस्राएल चाहता है कि हमास जैसे जिहादी नासूर हो हमेशा के लिए अंत हो जाए

Written byAlok GoswamiAlok Goswami
Sep 22, 2025, 12:17 pm IST
in विश्व, विश्लेषण
Representational Image

Representational Image

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में आज का दिन इस्राएल—हमास तनाव की दृष्टि से विशेष महत्व का रहने वाला है। आज की बैठक में विश्व के सदस्य देश फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने या न देने की ​कवायद में शामिल होंगे। कुछ पश्चिमी देशों ने तो फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन सार्वजनिक रूप से व्यक्त भी कर दिया है। जैसे, ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया घोषणा कर चुके हैं कि वे इस प्रस्ताव के पक्ष में हैं। अन्य अनेक देश भी आज की बैठक में आधिकारिक रूप से इस प्रस्ताव को समर्थन देने का मन बना चुके हैं। यह निर्णय ऐसे समय में आ रहा है जब गाजा पट्टी में इस्राएल और हमास के बीच संघर्ष और तेज हो चला है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर दुनियाभर में बहस तो छिड़ी है, लेकिन अधिकांश विशेषज्ञ 7 अक्तूबर 2024 को फिलिस्तीन और हमास के कट्टर जिहादी तत्वों द्वारा दर्शाई बर्बरता और यहूदी विरोध को अनदेखा कर रहे हैं। इस बात से इस्राएल को शिकायत होना स्वाभाविक है जो हमास को नेस्तोनाबूद करने का प्रण लिए हुए है। ‘दो-राष्ट्र समाधान’ के प्रति इस्राएल के प्र​धानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को आपत्ति क्यों है, इस मौके पर इस पर विशद चर्चा आवश्यक प्रतीत होती है।

UNGA में फिलिस्तीन के प्रति बढ़ते समर्थन से स्पष्ट है कि इस्राएल पर इस वक्त नैतिक और कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है

हाल में आईं रिपोर्ट बताती हैं कि लगभग 147 से 151 देशों ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का मन बना लिया है। इस परिस्थिति में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान भी गौर करने लायक है कि ‘फिलिस्तीन रहेगा ही नहीं’।

संयुक्त राष्ट्र में पेश प्रस्ताव ‘दो-राष्ट्र समाधान’ के पक्ष और विपक्ष में मत विभाजन की मांग करता है। यह दो राष्ट्र समाधाल असल में एक राजनीतिक अवधारणा है, जिसके तहत इस्राएल और फिलिस्तीन के बीच भूमि को दो हिस्सों में विभाजित कर, दोनों को स्वतंत्र, संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव है। इस ‘समाधान’ का उद्देश्य यही है कि इस्राएल को एक यहूदी बहुल सुरक्षित राष्ट्र के रूप में मान्यता दी जाए, और फिलिस्तीनियों को वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और पूर्वी यरुशलम में एक स्वतंत्र राष्ट्र स्थापित करने की अनुमति दी जाए।

असल में यह ‘समाधान’ 1993 के ‘ओस्लो समझौते’ और उसके बाद की कई वार्ताओं के केंद्र में रहा है। हालांकि अब तक इस पर कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसी प्रस्ताव पर लंबी बहसें चल चुकी हैं और तनाव बढ़ने के कारण किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अपने देश का अधिकांशत: समर्थन प्राप्त है और इस्राएल चाहता है कि हमास जैसे जिहादी नासूर हो हमेशा के लिए अंत हो 

अब ताजा हालात में आमसभा में फिलिस्तीन को राष्ट्र का दर्जा देने के समर्थन में बढ़ती संख्या के कई कारण हैं। एक, गाजा में चल रहे हमास-इस्राएल युद्ध में हजारों नागरिकों की मौत और विस्थापन के दृश्य देखकर विश्व की सेकुलर बिरादरी हैरान हो रही है। दो, फिलिस्तीन की वकालत करने वालों को इस्राएल द्वारा वेस्ट बैंक में रिहायशी बस्तियों का विस्तार करना और सैन्य कार्रवाई करना गले नहीं उतर रही है, उन्हें यह असंतुलित और अन्यायपूर्ण लग रही है। फिलिस्तीन 2012 से संयुक्त राष्ट्र में गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य है। अब विश्व का एक बड़ा वर्ग इसे पूर्ण सदस्यता दिलाने के पक्ष में है।

इस्राएली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी सरकार इसी के विरुद्ध हैं। वे ‘दो-राष्ट्र समाधान’ का खुलकर विरोध करते आ रहे हैं। उनके पास भी इसके अनेक तर्क हैं। जैसे, इस्राएल का कहना है कि अगर वेस्ट बैंक और गाजा को पूरी तरह संप्रभुता दी जाती है, तो यह क्षेत्र आतंकवादी गतिविधियों का अड्डा बन सकता है, जैसा कि हमास के नियंत्रण वाले गाजा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। फिर यरुशलम का मुद्दा भी चुभने वाला है। इस्राएल पूरे यरुशलम को अपनी अविभाज्य राजधानी मानता है, जबकि फिलिस्तीनी पूर्वी यरुशलम को अपने ‘भावी राष्ट्र की राजधानी’ मानते हैं।

इसके अलावा, नेतन्याहू की सरकार ‘दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी विचारधारा’ की सरकार मानी जाती है, जो फिलिस्तीन को अलग राष्ट्र मानने की विरोधी है। कुछ पांथिक यहूदी गुटों का मानना है कि ‘यहूदी राज्य’ की भूमि ‘ईश्वर द्वारा दी गई है’ इसलिए उसे विभाजित नहीं किया जाना चाहिए।

इन सब परिस्थितियों के बीच नेतन्याहू का ताजा बयान भी है कि अब ‘फिलिस्तीन रहेगा ही नहीं’। नेतन्याहू, जो खुद संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयार्क में ही हैं, उन्होंने एक कड़ा बयान जारी करके कहा है कि “मुझे उन नेताओं को एक स्पष्ट संदेश देना है जो 7 अक्तूबर के भयानक नरसंहार के बाद एक फिलीस्तीनी राज्य को मान्यता दे रहे हैं: आप आतंकवाद को महिमामंडित करके उसे सम्मान दे रहे हैं। मेरे पास आपके लिए एक और संदेश है: यह होने वाला नहीं है।”

नेतन्याहू का यह बयान गाजा में इस्राएल की मौजूदा नीति को झलकाता है। इसके विभिन्न निहितार्थ हो सकते हैं। जैसे, इसका मतलब हो सकता है कि हमास को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा और उसका कोई राजनीतिक या सैन्य अस्तित्व शेष नहीं रहेगा। दूसरे, संभावना है कि इस्राएल गाजा को फिलिस्तीनी प्रशासन से छीनकर सीधे या किसी मित्र राष्ट्र के माध्यम से नियंत्रित करना चाहता है।

नेतन्याहू का उक्त बयान दुनिया को यह दर्शाता है कि इस्राएल अब ‘यथास्थिति’ बनाए रखने के पक्ष में नहीं है। अब वह फिलिस्तीनियों को नियंत्रण में रखने के लिए और भी कठोर कदम उठा सकता है। साफ है कि अगर इस्राएल फिलिस्तीन को राष्ट्र मानने की वैश्विक पहल का विरोध करता है, तो वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ सकता है। UNGA में फिलिस्तीन के प्रति बढ़ते समर्थन से स्पष्ट है कि इस्राएल पर इस वक्त नैतिक और कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अपने देश का अधिकांशत: समर्थन प्राप्त है और इस्राएल चाहता है कि हमास जैसे जिहादी नासूर हो हमेशा के लिए अंत हो जाए।

Topics: GazaPalestineHamasnetyanahuनेतन्याहूइस्राएलगांजाungaIslamic Terrortwo nation solutionफिलिस्तीन
Alok Goswami
Alok Goswami
A Delhi based journalist with over 25 years of experience, have traveled length & breadth  of the country and been on foreign assignments too. Areas of interest include Foreign Relations, Defense, Socio-Economic issues, Diaspora, Indian Social scenarios, besides reading and watching documentaries on travel, history, geopolitics, wildlife etc. [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

'अंतिम दर्शन' के लिए तेहरान की ग्रेंड मोसल्ला मस्जिद में रखे खामेनेई और मारे गए परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूत

खामेनेई के जनाजे की आड़ में क्या Iran दे रहा दुनिया को मजहबी-राजनीतिक संकेत! हमास और हिज्बुल्लाह के नेता भी पहुंचे ईरान

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, होर्मुज तनाव के बीच युद्धविराम की उम्मीदें धूमिल

Daily Mail report on Hamas abusing children in Gaza mosques and using them as shields.

गाजा में बच्चे हो रहे हमास के अत्याचारों का शिकार : डेली मेल का चौंकाने वाला खुलासा

ईयू सांसद वामपंथी फ्रांसीसी नेता रीमा हसन

France: जिहादी सोच की EU सांसद वामपंथी नेता Rima Hassan हिरासत में, Israel विरोधी हसन के लिए मुखर हुआ वामी ईकोसिस्टम

Representational Image

ईरान युद्ध से दुनिया पर लटक रही मंदी की तलवार, लेकिन भारत को संकट से बचाए हैं मोदी सरकार की नीतियां

इस्राएली बमबारी से ध्वस्त हुआ बेरूत का एक उपनगरीय इलाका

जिहादी Hezbollah को जड़ से काटने की तैयारी में Israel Army! Lebanon के शहरों से जान हथेली पर ले भाग रहे लेबनानी

Load More

ताज़ा समाचार

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री , छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जबरन मतांतरण को लेकर सख्त कानून लागू, शादी से लेकर सजा तक बदले कई नियम

Today Weather

Today Weather: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 22 जुलाई तक मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी

CRPF ने जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आतंकी ठिकानों को किया नष्ट, 55 ऑपरेशन बेस बनाए

पुरी रथ यात्रा: राज्य सरकार ने कहा- नहीं हुई भगदड़ की कोई घटना, इस कारण हुई 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु

Explainer। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में क्या खास? 682 सीटें और 10 कोच…75 KM/H की रफ्तार

शिवपुराण का यह श्लोक खोलता है ज्ञान के अठारह मार्ग, आज की शिक्षा नीति के लिए भी है मार्गदर्शक

आज का राशिफल

17 जुलाई का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

आज का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास: इस दिन महिलाओं को मिला IAS-IPS में प्रवेश का अधिकार, जानिए और क्या हुआ था खास?

Jared Kushner Iran Claims Leaked Secrets JD Vance Donald Trump 9 Billion Dollars White House

व्हाइट हाउस में हड़कंप: ईरान का दावा- ट्रंप के दामाद ने सीक्रेट लीक कर कमाए ₹75,000 करोड़, जेडी वेंस को भेजा खास मैसेज

Uttarakhand Kashipur Mohammad Jafar Alias Aryan Arrested Ajmer Hindu Girl Rescued Kashipur Police

उत्तराखंड: काशीपुर से हिंदू लड़की ले गया था जफर, पुलिस ने अजमेर से दबोचा, 150 कैमरों की मदद से खुला राज!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies