नींद क्यों उड़ी है Turkiye के राष्ट्रपति Erdogan की! Cyprus में Israel ने क्यों भेजा अपना एयर डिफेंस सिटम BarakMX?
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

नींद क्यों उड़ी है Turkiye के राष्ट्रपति Erdogan की! Cyprus में Israel ने क्यों भेजा अपना एयर डिफेंस सिटम BarakMX?

यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि आने वाले वक्त में इस्राएल तुर्किए पर सीधा हमला बोलेगा, लेकिन यह तो तय है कि दोनों देशों के बीच विश्वास की दीवार लगभग टूट चुकी है

Written byAlok GoswamiAlok Goswami
Sep 20, 2025, 03:34 pm IST
inविश्व, विश्लेषण
तुर्किए के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगन ने इस्राएल पर 'युद्ध अपराध' के गंभीर आरोप लगाए, वहीं इस्राएल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने तुर्किए को 'दोहरा मापदंड अपनाने वाला देश' बताया (File Photo)

तुर्किए के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगन ने इस्राएल पर 'युद्ध अपराध' के गंभीर आरोप लगाए, वहीं इस्राएल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने तुर्किए को 'दोहरा मापदंड अपनाने वाला देश' बताया (File Photo)

पिछले दिनों इस्राएल ने कतर की राजधानी दोहा में दबे—छुपे इस्लामी जिहादी संगठन हमास के ‘वार्ताकारों’ को निशाना बनाकर मिसाइलें बरसाई थीं। इसे लेकर अरब देशों और दूसरे इस्लामी देशों ने दोहा में इस्राएल विरोधी आपात बैठक करके गठजोड़ बनाने की बात की। इसे लेकर पाकिस्तान के नेता अगर झाड़ पर चढ़े बैठे हैं और परमाणु बम जैसी धमकियां उछालने लगे हैं। लेकिन इस्राएल को इससे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ ही घंटे बाद बयान दिया कि हमास के हत्यारे जि​हादियों को वे छोड़ेंगे नहीं, और जब जहां जरूरत होगी, हमले करेंगे। इधर उस घटना की तपिश भी हल्की नहीं पड़ी थी कि ताजा खबरें बता रही हैं कि इस्राएल ने तुर्किए के दुश्मन देश साइप्रस में अपना आधुनिकतम एयर डिफेंस सिस्टम ‘बराक एमएक्स’ तैनात कर दिया है। इस नए मोड़ से पश्चिम एशिया में एक नई राजनीतिक और सैन्य सरगर्मी पैदा हुई है। इस्राएल के इस कदम को तुर्किए के लिए भी एक सीधा रणनीतिक संकेत माना जा रहा है। ध्यान रहे, तुर्किए और इस्राएल के बीच रिश्ते भी खटास भरे ही चल रहे हैं। ऐसे में साइप्रस जैसे संवेदनशील भू-राजनीतिक क्षेत्र में इस्राएल की सैन्य सक्रियता बढ़ने से कई सवाल खड़े हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि साइप्रस एक द्वीपीय देश है। पूर्वी भूमध्य सागर में स्थित इस देश के लंबे समय से तुर्किए के साथ संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। 1974 में तुर्किए द्वारा उत्तरी साइप्रस पर कब्ज़ा करने के बाद से यह द्वीप दो भागों में बंट गया था–एक ग्रीक साइप्रस और दूसरा तुर्किए समर्थित उत्तरी साइप्रस। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी ग्रीक साइप्रस को ही मान्यता देती है, जबकि तुर्किए एकमात्र देश है जो उत्तरी साइप्रस को ‘स्वतंत्र राष्ट्र’ मानता है।

साइप्रस में बराक एमएक्स जैसे सिस्टम की तैनाती को नाटो या अमेरिका के सहयोग से हुई माना जाए, तो यह साफ संकेत है कि तुर्किए को घेरने की एक रणनीति पर काम चल रहा है

इन परिस्थितियों में इस्राएल द्वारा ग्रीक साइप्रस की भूमि पर ‘बराक एमएक्स’ जैसे अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती करना केवल रक्षात्मक कदम तो नहीं ही कहा जा सकता। बेशक, यह एक साफ इशारा है कि इस्राएल अब अपनी सुरक्षा रणनीति को तुर्किए की बढ़ती आक्रामकता और इस्लामी जगत में बढ़ती अपनी भूमिका के संदर्भ में नए सिरे से सोच रहा है।

बराक एमएक्स इस्राएल का ऐसा अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जो शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग रेंज में दुश्मन के हवाई हमलों को रोक सकता है। इसकी तैनाती किसी भी देश के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच जैसी मानी जा सकती है, लेकिन अगर इसे किसी ऐसी जगह पर लगाया जाए जो किसी दुश्मन देश के नजदीक हो, तो यह एक रणनीतिक दबाव का संकेत कहा जा सकता है।

इस्राएल का यह कदम न केवल तुर्किए के खिलाफ उसकी संभावित युद्धक तैयारी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह क्षेत्रीय साझेदारों जैसे ग्रीस, साइप्रस, मिस्र और यूएई के साथ मिलकर तुर्किए की भू-राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की हवा निकालना चाहता है। एर्दोगन खुद को इस्लामी जगत के खलीफा के तौर पर स्थापित करने को हमेशा आतुर रहे हैं।

2000 के दशक की शुरुआत में इस्राएल और तुर्किए के बीच मजबूत सैन्य और व्यापारिक संबंध थे। लेकिन 2010 में गाजा के लिए तुर्किए के सहायता मिशन ‘मावी मर्मारा’ पर इस्राएली हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते पटरी से उतर गए थे। इसके बाद से रिश्तों में कभी-कभार कूटनीतिक सुधार तो दिखा, लेकिन वह लंबे समय तक टिक नहीं पाया।

हाल ही में गाजा युद्ध के दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगन ने इस्राएल पर ‘युद्ध अपराध’ के गंभीर आरोप लगाए और फिलिस्तीन के पक्ष में खुलकर बयानबाजी की। वहीं इस्राएल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने तुर्किए को ‘दोहरा मापदंड अपनाने वाला देश’ बताया। इन बयानों से बीते कुछ समय से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध और अधिक बिगड़ते दिखे हैं।

आज तुर्किए की सबसे बड़ी चिंता यही है कि साइप्रस की ज़मीन अब इस्राएल और उसके पश्चिमी साझेदारों के लिए तुर्किए के खिलाफ एक सैन्य अड्डा बन सकती है। यदि बराक एमएक्स जैसे सिस्टम की तैनाती को नाटो या अमेरिका के सहयोग से हुई माना जाए, तो यह साफ संकेत है कि तुर्किए को घेरने की एक रणनीति पर काम चल रहा है।

इसके अलावा, भूमध्य सागर में गैस के भंडार और समुद्री सीमा विवादों को लेकर तुर्किए पहले ही ग्रीस, साइप्रस और इस्राएल से नाराज़ है। ऐसे में इस्राएल की सैन्य उपस्थिति तुर्किए की ऊर्जा रणनीति और समुद्री दावों को सीधी चुनौती जैसी बन जाएगी।

इस्राएल और तुर्किए के बीच इन नए घटनाक्रमों से यह तो साफ है कि दोनों देश एक बार फिर टकराव के रास्ते पर बढ़ रहे हैं। साइप्रस में बराक एमएक्स की तैनाती केवल सैन्य कदम नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक भू-राजनीतिक रणनीति का हिस्सा लगती है, जो तुर्किए के प्रभाव को सीमित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि आने वाले वक्त में इस्राएल तुर्किए पर सीधा हमला बोलेगा, लेकिन यह तो तय है कि दोनों देशों के बीच विश्वास की दीवार लगभग टूट चुकी है। पश्चिम एशिया और भूमध्यसागर में बदलती दोस्तियों और बढ़ते सैन्य गठबंधनों के बीच यह टकराव आने वाले समय में और भी गंभीर रूप ले सकता है।

और अगर यह टकराव खुली जंग में बदलता है, तो इसका असर सिर्फ इस्राएल और तुर्किए तक सीमित न रहकर पूरे मध्य-पूर्व और यूरोप तक को चपेट में ले सकता है।

Topics: Gazanetyanahuइस्राएलतुर्किएQatarcyprusसाइप्रसPakistanबराक एमएक्सturkiyebarak mx defence systemerdoganisrael
Alok Goswami
Alok Goswami
A Delhi based journalist with over 25 years of experience, have traveled length & breadth  of the country and been on foreign assignments too. Areas of interest include Foreign Relations, Defense, Socio-Economic issues, Diaspora, Indian Social scenarios, besides reading and watching documentaries on travel, history, geopolitics, wildlife etc. [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कैप्टन स्मित मच्छार: भारत का वो वीर जिसने असफल किया 9/11 जैसा हमला…

नीरजा भनोट से स्मित मच्छार तक, भारतीयों की शूरवीरता की कायल दुनिया

फ्लाईदुबई विमान मामला: ट्रंप ने भारतीय पायलट को बताया ‘हीरो’, आरोपी मुस्लिम को-पायलट के लिए कहा- आतंकी

विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी, इजरायल को भेजने पड़े फाइटर जेट; क्या है पूरा मामला जानिये?

मक्का पैक्ट पाकिस्तान के लिए एक समस्या बनता जा रहा है

मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान के सामने नई मुसीबत, हूतियों की धमकी ने बढ़ाई टेंशन

श्री अभिजीत अय्यर मित्रा जी- लेखक एवं टिप्पणीकार

‘BRICS में पाकिस्तान को जगह क्यों नहीं?’ अभिजीत अय्यर मित्रा ने बताया भारत का पूरा गेमप्लान

Load More

ताज़ा समाचार

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Launches Dnyaneshwari App Youtube Series Mumbai Ravindra Natya Mandir Panchjanya

“ज्ञानेश्वरी कल, आज और कल के लिए मार्गदर्शक”: मुंबई में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने लॉन्च किया ऐप, पढ़ें बड़ी बातें

Punjab ETT Teachers Protest Outside Manish Sisodia House Chandigarh Panchjanya News

पंजाब में ‘आधी सैलरी-पूरा धोखा’ : चंडीगढ़ में शिक्षकों का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया के घर के बाहर परिवार सहित दिया धरना

स्वार्थ की राजनीति: EVM और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा विपक्ष!

फ्रांस में सुधार को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसा में बदल गया। (चित्र-एआई द्वारा निर्मित )

फ्रांस के स्कूलों में क्यों भड़की हिंसा? आगजनी और गिरफ्तारियों तक कैसे पहुंचा मामला

बांग्लादेश में अवामी लीग पर बड़ा दमनचक्र: नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे और गिरफ्तारियां, न्याय या राजनीतिक प्रतिशोध?

डॉ. भीमराव आम्बेडकर के आर्थिक विचार: कृषि, उद्योग और RBI से लेकर सामाजिक न्याय तक, आज क्यों प्रासंगिक हैं बाबा साहेब?

Asian Games 2026 India 6 Gold Medals Women Hockey Lovlina Borgohain Parveen Hooda Panchjanya Sports

2026 एशियाई खेल: स्वर्ण पदकों की लगी झड़ी, शान से लहराया तिरंगा, बेटियों ने हॉकी, तीरंदाजी और मुक्केबाजी में रचा इतिहास

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Statement Borivali Mumbai Rashtra And Dharm Panchjanya News

भारतीय ज्ञान संपदा की संपूर्ण विश्व को जरुरत: बोरीवली में बोले सरसंघचालक जी- ‘भारत की ओर उम्मीद से देख रही दुनिया’

कल का मौसम: 3 अक्टूबर को देश के किन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी से बोले कैप्टन मच्छार- हनुमानजी ने बचा लिया, जब भी दर्द में होता हूं ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ता हूं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies