प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: राष्ट्र निर्माण के पथप्रदर्शक
July 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: राष्ट्र निर्माण के पथप्रदर्शक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर श्री नरेन्द्र मोदी ने अनुशासन, संगठन और सेवा की संस्कृति सीखी। यह प्रशिक्षण उनके राजनीतिक जीवन में भी दिखता है चाहे संगठन को मजबूत करने की बात हो या जनता से सीधा संवाद बनाने की।

Written byवासुदेव देवनानीवासुदेव देवनानी — edited by Mahak Singh
Sep 17, 2025, 03:27 pm IST
in भारत

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का जीवन संघर्ष, आत्मविश्वास, दूरदर्शिता और राष्ट्र सेवा का एक उल्लेखनीय उदाहरण है। 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी ने अपना जीवन संघर्ष से शुरू किया। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था में शीर्ष पद तक पहुंचना उनकी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। यह महज एक नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि आधुनिक भारत की उस यात्रा का प्रतीक है, जिसमें एक साधारण पृष्ठभूमि से आया व्यक्ति राष्ट्रीय परिवर्तन का सूत्रधार बनता है। नरेन्द्र मोदी का जीवन संघर्ष, कड़ी मेहनत, देशभक्ति और दूरदर्शिता का एक उल्लेखनीय मिश्रण है। यह अवसर सिर्फ एक व्यक्ति के जन्मदिन का उत्सव नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास, विकास और परिवर्तन की गाथा का भी उत्सव है।

संघर्षों से शिखर तक

श्री नरेन्द्र मोदी का बचपन कठिनाइयों और अभावों में बीता। उनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और नरेन्द्र मोदी स्वयं भी किशोरावस्था में इस कार्य में सहयोग करते थे। लेकिन यह कठिनाइयाँ उनके मनोबल को तोड़ने के बजाय निखारने का कारण बनीं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर उन्होंने अनुशासन, संगठन और सेवा की संस्कृति सीखी। यह प्रशिक्षण उनके राजनीतिक जीवन में भी दिखता है चाहे संगठन को मजबूत करने की बात हो या जनता से सीधा संवाद बनाने की। बचपन में अभावग्रस्त परिस्थितियों में रहते हुए भी श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं को शिक्षा और अनुशासन से तराशा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में उन्होंने संगठनात्मक क्षमता विकसित की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में कार्य कर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई ।

गुजरात मॉडल : एक राज्य से राष्ट्र तक

भाजपा संगठन में कार्य करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। 13 वर्षों तक उन्होंने गुजरात को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। गुजरात के मुख्यमंत्री (2001–2014) की इस अवधि में उन्होंने गुजरात को औद्योगिक, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया। औद्योगिक निवेश के लिए ‘वाइब्रेंट गुजरात’ सम्मेलनों की शुरुआत की। आधारभूत ढाँचे और बिजली क्षेत्र में गुजरात को देश में अग्रणी बनाया। नर्मदा जल को कच्छ जैसे सूखे इलाकों तक पहुँचाकर कृषि में नई क्रांति लाए। गुजरात का उनका यह विकास मॉडल उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय और विश्वसनीय बनाता गया।

2014 : एक नए युग की शुरुआत

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला और नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र दिया, जिसने शासन को केवल घोषणाओं से निकालकर परिणामों तक पहुँचाने की दिशा दी। 2019 में उन्होंने और भी बड़े बहुमत से चुनाव जीतकर यह साबित किया कि जनता उनके नेतृत्व और कामकाज पर भरोसा करती है।2024 के चुनावों में वे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनें और स्वतन्त्र भारत में लगातार निर्वाचित प्रधानमन्त्री बनने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया । उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, जीएसटी, मुद्रा योजना जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत कराई और सामाजिक क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन खाते जैसी योजनाओं को लागू कराया । राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मोदी जी भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ा कर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक तथा ऑपरेशन सिन्दूर से आतंकवाद के प्रति सख़्त नीति को अपना पूरे विश्व में एक सन्देश दिया ।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को नए आयाम दिए तथा जी-20 की सफल अध्यक्षता, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक दक्षिण की आवाज़ के रूप में भारत की भूमिका को विश्व मंच पर उभारा ।

प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख पहलें

आर्थिक क्षेत्र

  • मेक इन इंडिया : घरेलू निर्माण और रोजगार को बढ़ावा।
  • स्टार्टअप इंडिया : युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के अवसर।
  • डिजिटल इंडिया : डिजिटल भुगतान, आधार आधारित सेवाएँ और ग्रामीण इलाकों तक इंटरनेट पहुँच।
  • जीएसटी : पूरे देश में एक समान कर प्रणाली लागू कर व्यापार को सरल बनाना।

सामाजिक क्षेत्र

  • स्वच्छ भारत मिशन : खुले में शौच से मुक्ति और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना।
  • उज्ज्वला योजना : गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन।
  • जनधन योजना : करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोलकर वित्तीय समावेशन।
  • आयुष्मान भारत : गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा।

आधारभूत ढाँचा और आधुनिक भारत

  • हाईवे, रेल, मेट्रो, बंदरगाह और हवाईअड्डों का तेजी से विस्तार।
  • नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन पर जोर।
  • गगनयान मिशन और चंद्रयान जैसे अंतरिक्ष अभियानों से भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति की ओर ले जाना।

राष्ट्रीय सुरक्षा

  • सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख।
  • सीमा ढाँचे को मजबूत करना और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख

  • संयुक्त राष्ट्र, जी-20, ब्रिक्स जैसे मंचों पर भारत की मजबूत उपस्थिति।
  • वैश्विक दक्षिण की आवाज़ बनने और जलवायु परिवर्तन, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर भारत का नेतृत्व।
  • प्रवासी भारतीयों के साथ अभूतपूर्व संवाद और भारतीय संस्कृति को सम्मान दिलाना।

विकसित भारत @2047 का खाका

नरेन्द्र मोदी का 75वाँ जन्मदिन ऐसे समय में आ रहा है जब देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में देश बुनियादी ढाँचे, रक्षा, अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। वे 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं। इसके तहत –हर नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य।‘आत्मनिर्भर भारत’ से स्थानीय उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा।हर गाँव तक 24 घंटे बिजली, इंटरनेट और आधुनिक सुविधाएँ।महिलाओं की भागीदारी को राजनीति, शिक्षा, रक्षा और विज्ञान सभी क्षेत्रों में बढ़ाना। मोदी जी की यह दृष्टि केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को भागीदार बनाने पर आधारित है। उनकी कार्यशैली ने राजनीति में विकास और परिणाम आधारित संस्कृति को गहराई दी है।

प्रेरणा का स्रोत

श्री नरेन्द्र मोदी का जीवन संदेश देता है कि कोई भी व्यक्ति यदि ईमानदारी, परिश्रम और राष्ट्रभावना से काम करे तो वह असंभव को संभव बना सकता है। वे आज केवल राजनेता नहीं बल्कि एक विचार, एक दृष्टि और नए भारत के प्रतीक बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर राष्ट्र उन्हें केवल शुभकामनाएँ ही नहीं देता बल्कि उनके नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प भी दोहराता है। उनका जीवन भारत के हर युवा को यह प्रेरणा देता है कि साधारण पृष्ठभूमि से भी असाधारण ऊँचाइयाँ हासिल की जा सकती हैं। नरेन्द्र मोदी का 75वाँ जन्मदिवस केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सतत प्रक्रिया का प्रेरणादायी पड़ाव है।प्रधानमंत्री मोदी का 75वाँ जन्मदिन केवल उनका व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि देश के सामूहिक आत्मविश्वास और ऊर्जा का उत्सव है। उनके नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 जैसे संकटों से निपटा, वैक्सीन निर्माण और वितरण में विश्व का नेतृत्व किया और बड़े पैमाने पर डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अग्रणी बनकर दिखाया।श्री नरेन्द्र मोदी की दिनचर्या, कार्यशैली और संवाद कौशल उन्हें विश्व के किसी भी नेता से अलग बनाते हैं। वह सोशल मीडिया और तकनीक का प्रयोग करके लोगों से सीधे जुड़ते हैं और छोटे-से-छोटे कार्यकर्ताओं को भी महत्व देते हैं।

यह जन्मदिन हमें याद दिलाता है कि राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया सतत चलने वाली है और प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान देना होगा। नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्र उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए यह संकल्प दोहराता है कि उनके नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होगा। उनका जीवन संघर्ष, संकल्प और सफलता का जीवंत उदाहरण है। वह केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक दृष्टि और करोड़ों भारतीयों के आत्मविश्वास के प्रतीक हैं।उनका जन्मदिवस इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और वह दुनिया के मंच पर नई ऊँचाइयाँ छूने को तैयार है। इस प्रकार नरेन्द्र मोदी का 75वाँ जन्मदिवस एक व्यक्ति के सम्मान का नहीं, बल्कि राष्ट्र की नई चेतना, नई दिशा और नए संकल्प का उत्सव है।

Topics: Narendra Modi's life struggleNarendra Modi's schemesModi and nation buildingRSSPM Narendra Modi 75th birthdayPM ModiDigital IndiaPM Modi BirthdayGujarat Model
वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
लेखक वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी बोले- भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो

मुरली मनोहर जोशी

अमिट अटल : ‘संघ से जुड़ी है हमारी नाल’

अमिट अटल : ‘पत्रकारिता में यथार्थ सूचना के पक्षधर थे अटल जी’

अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक सम्पन्न, सुनें क्या रही संघ की प्राथमिकताएँ?

मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, PM मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

EPFO

EPFO ने बंद की ये सुविधा: अब UAN के लिए UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा जरूरी

Load More

ताज़ा समाचार

CM Yogi Adityanath Ghaziabad Speech Kawwar Yatra Ban SP Congress Development Projects Rajpal Tyagi

गाजियाबाद में गरजे सीएम योगी: बोले- बम बनाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ

PM Modi Jalandhar Punjab Visit Jalandhar Cantt Station Sant रविदास Express Law and Order Rally

पंजाब में कानून व्यवस्था बदहाल, कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कुछ नहीं मालूम : पीएम मोदी

'सतलुज' पर सरकार का बड़ा फैसला

Diljit Dosanjh की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, OTT पर दोबारा दिखाने वाली याचिका खारिज!

CM Yogi Adityanath Kairana Shamli Speech Jinna Followers Demography Change SP Congress Development Projects

कैराना में गरजे सीएम योगी: बोले- शामली की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक, अपराधियों को मिलेगी सिर्फ दो जगह!

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: PM मोदी ने किया हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, ऐपण कला और आधुनिकता का बेजोड़ संगम

Saharanpur Court Order Illegal Mosque Removal Collectorate Court Premises Fine Vikas Tyagi Bajrang Dal

सहारनपुर: 30 दिनों के अन्दर कलेक्ट्रेट परिसर से हटेगी अवैध मस्जिद! 6.41 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना

Rahul Gandhi Dehradun Visit BJP Mahila Morcha Protest Ruchi Bhatt CMI Chowk Dehradun Police

राहुल गांधी के देहरादून पहुंचते ही भारी हंगामा: भाजपा महिला मोर्चा का प्रचंड प्रदर्शन, पुलिस ने कईयों को किया डिटेन!

PM Modi Chandigarh Visit Civil Secretariat Bomb Threat

PM Modi Chandigarh Visit: चंडीगढ़ सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Tech Tantra | क्या AI बन रहा है आतंकियों का नया हथियार? | UN Report का बड़ा खुलासा

8,500 चर्च बंद, मस्जिदें बढ़ीं… अब 40 साल पुराने हिंदू मंदिर की जमीन पर क्यों छिड़ी कानूनी जंग?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies