आज के डिजिटल युग में यह कहना मुश्किल है कि इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए। कुछ हफ्तों में कोई नया ट्रेंड सामने आ जाता है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाता है। हाल ही में Ghibli स्टाइल की एनीमे जैसी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत वायरल हुई थीं। अब एक नया और मजेदार ट्रेंड लोगों का ध्यान खींच रहा है- 3D मिनिएचर डिजिटल फिगरिन्स का ट्रेंड, जिसे ‘Nano Banana Trend’ कहा जा रहा है।
इन तस्वीरों में दिखने वाले छोटे-छोटे, चमकदार और कार्टून जैसे 3D कैरेक्टर्स दरअसल AI से बनाए गए हैं और इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी स्टूडियो ने उन्हें डिजाइन किया हो। दिलचस्प बात ये है कि इस ट्रेंड के पीछे है Google का नया AI टूल – Gemini 2.5 Flash Image, जो इन फोटोज को कुछ ही सेकंड्स में बेहद शानदार क्वालिटी में तैयार कर देता है। लोग अपने फेवरेट कैरेक्टर्स को मिनिएचर फिगर की तरह बनवा रहे हैं और उन्हें कंप्यूटर डेस्क, खिलौने की डिब्बियों और 3D मॉडलिंग सेटअप के साथ दिखा रहे हैं। इस ट्रेंड में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है तस्वीरों की क्वालिटी, जिसमें लाइटिंग, शैडोज और प्रॉप्स इतने रियल दिखते हैं जैसे कोई असली फोटोग्राफ हो। अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी खुद की 3D मिनिएचर इमेज बना सकते हैं-
सबसे पहले जाएं Gemini AI Studio या Gemini App पर पर जा सकते हैं या मोबाइल में Gemini ऐप डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ एक फोटो अपलोड कर सकते हैं, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट दे सकते हैं या दोनों को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रॉम्प्ट Gemini को बताता है कि उसे किस तरह की इमेज बनानी है- “Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.”
जैसे ही आप प्रॉम्प्ट दर्ज करेंगे और जेनरेट बटन पर क्लिक करेंगे, जेमिनी कुछ ही सेकंड में आपके लिए स्टूडियो वाली 3D छवि तैयार कर देगा। अगर पहली बार में जो इमेज बनी वो आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो आप प्रॉम्प्ट में थोड़ा बदलाव करके दोबारा जनरेट कर सकते हैं। आप चाहें तो किसी खास कैरेक्टर का नाम, पोज, बैकग्राउंड या लाइटिंग जैसी चीजें भी जोड़ सकते हैं।















