प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम जौली ग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेगें। इसके बाद वे एमआई 17 हेलिकॉप्टर से पीएम मोदी करेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पूरे जौली ग्रांट हवाई अड्डे को इसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा है। पीएम हवाई सर्वेक्षण के बाद एयरपोर्ट पर ही करेंगे अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे।
राज्य ने केंद्र से मांगी मदद
आपदाओं के कारण राज्य में भारी नुकसान हुआ है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की है।

















