आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम, पासपोर्ट, पेंशन जैसे अनेक कार्यों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता बढ़ गई है। लेकिन इसी महत्व का फायदा उठाकर कई जालसाज नकली आधार कार्ड भी बना रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली। इस लेख में हम आपको सरल और प्रभावी तरीकों से बताएंगे कि कैसे आप अपने आधार कार्ड की सत्यता की जांच कर सकते हैं।
नकली आधार कार्ड का उपयोग धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने, गलत पहचान से काम करवाने और कालेधन को सफेद करने जैसे अवैध कामों के लिए किया जाता है। कई बार लोग जानबूझकर नकली आधार कार्ड बनवाते हैं, तो कभी-कभी बिना जाने उनके साथ फ्रॉड हो जाता है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड की वैधता जांचने के लिए एक आसान ऑनलाइन सुविधा दी है। कैसे जांचें आधार असली है या नहीं- UIDAI की वेबसाइट पर जाएं: https://uidai.gov.in। “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं। “आधार नंबर की जांच के लिए “Verify an Aadhaar Number” विकल्प चुनें। आधार नंबर और कैप्चा भरें, फिर “Proceed to Verify” पर क्लिक करें। अगर आधार सही है, तो उम्र, लिंग, राज्य और आधार के आखिरी 3 अंक दिखेंगे। जानकारी न मिले तो आधार फर्जी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- https://panchjanya.com/2025/08/29/429707/sci-tech/how-to-change-name-and-address-in-aadhaar-card-after-marriage-know-the-process/
QR कोड से जांचें- UIDAI द्वारा जारी असली आधार कार्ड पर एक QR कोड छपा होता है। इस QR कोड को UIDAI के “mAadhaar App” या किसी भी QR कोड स्कैनर से स्कैन करके उसकी सत्यता की जांच की जा सकती है। इसके अलावा आप होलोग्राम और डिजाइन देखें। असली आधार कार्ड पर त्रिनेत्र वाला होलोग्राम होता है। UIDAI का लोगो साफ व उभरा हुआ होता है। कार्ड की छपाई और फॉण्ट स्पष्ट होते हैं। असली कार्ड PVC होता है, जबकि नकली कार्ड साधारण प्रिंटेड हो सकता है। आधार की जांच के लिए 1947 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें।














