1 जुलाई 2025 से रेलवे ने एक नया नियम बनाया है। अब अगर आप IRCTC की वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो पहले आपको अपना आधार कार्ड लगाकर पहचान (KYC) करवानी होगी। बिना KYC के आप तत्काल टिकट नहीं ले पाएंगे। इस नियम का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना, धोखाधड़ी को रोकना और ज़रूरतमंद यात्रियों को समय पर टिकट उपलब्ध कराना है।
यह नया नियम 10 जून 2025 को सभी जोनल रेलवे को एक आधिकारिक निर्देश के रूप में भेजा गया था, और 15 जुलाई 2025 से इसमें एक और सुरक्षा परत जोड़ दी गई है- यानी आधार आधारित OTP ऑथेंटिकेशन। इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि यह नया नियम क्या है, क्यों लागू किया गया है, और आप इसे कैसे पूरा कर सकते हैं। अब से केवल वही यात्री IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका IRCTC अकाउंट उनके आधार कार्ड से लिंक है और जिन्होंने अपना आधार नंबर सफलतापूर्वक वेरीफाई कर लिया है। सके बिना आप तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, चाहे आपकी यात्रा कितनी भी जरूरी क्यों न हो।
भारतीय रेलवे के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग में बहुत बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही थी। एजेंट और बॉट्स (ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर) हजारों टिकट कुछ ही सेकंड्स में बुक कर लेते थे, जिससे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाते थे। इसलिए आधार लिंकिंग और OTP वेरिफिकेशन से सिर्फ असली, जरूरतमंद यात्री ही टिकट बुक कर पाएंगे। यह बदलाव डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा देगा और फर्जी बुकिंग और एजेंटों की दलाली को रोकेगा। इसके जरिए यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और पारदर्शी बुकिंग सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें-
IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें- सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं। अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। अब “My Profile” में जाएं। लॉगिन करें, फिर ऊपर दाईं ओर ‘My Account’ पर क्लिक करें। ‘Aadhaar KYC’ विकल्प चुनें और आधार नंबर दर्ज करें। नीचे दिए गए कंसेंट बॉक्स को टिक करें- इसका मतलब है कि आप UIDAI से वेरिफिकेशन की अनुमति दे रहे हैं। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। उस OTP को बॉक्स में डालें और “Confirm” पर क्लिक करें। अब आपकी डिटेल्स UIDAI से वेरिफाई की जाएंगी। अगर सब सही हुआ, तो आपकी KYC स्क्रीन पर दिखने लगेगी। आखिरी स्टेप – “Authenticate User” सेक्शन में जाकर चेक करें कि आपका आधार वेरिफाइड है या नहीं।
OTP वेरिफिकेशन क्या है और क्यों जरूरी है- 15 जुलाई 2025 से रेलवे ने एक और सुरक्षा लेयर जोड़ी है – आधार आधारित OTP ऑथेंटिकेशन। इसका मतलब है कि जब भी आप तत्काल टिकट बुक करेंगे, तो IRCTC आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजेगा। इस OTP को डालने के बाद ही आप टिकट बुक कर सकेंगे। इसका मतलब है कि टिकट वही ले, जो सच में सफर करना चाहता हो। इससे एजेंट या नकली अकाउंट से बुकिंग नहीं हो पाएगी।











