नई दिल्ली। आज के भारत को न तो नजरंदाज किया जा सकता है और न ही किसी तरह का कोई दबाव बनाया जा सकता है। 50 फीसदी टैरिफ लगाकर भी डोनाल्ड ट्रंप भारत को झुका नहीं सके। यह बात उन्हें अच्छे से पता है कि भारत के साथ रिश्ते बनाकर रखने में ही भलाई है। यह बात वह कई बार कह चुके हैं और एक बार फिर कहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि पीएम मोदी बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। भारत और अमेरिका दोनों व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हैं। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ संबंध हैं।
दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका अपने दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!
इस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को टैग करते हुए लिखा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएँ भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूँ। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
India and the US are close friends and natural partners. I am confident that our trade negotiations will pave the way for unlocking the limitless potential of the India-US partnership. Our teams are working to conclude these discussions at the earliest. I am also looking forward… pic.twitter.com/3K9hlJxWcl
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2025
इससे पहले भी ट्रंप ने कहा था कि मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। इस पर पीएम मोदी ने भी सकारात्मक जवाब दिया था।
















