तेल अबीब/ नई दिल्ली। इजरायल की राजधानी यरुशलम में सोमवार को आतंकी ने आम लोगों को निशाना बनाया। हमले में छह लोगों की मौत हो गई। एक बस स्टॉप पर उसने अंधांधुध फायरिंग की। हमले में 12 लोग घायल भी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक लाइन – 62 पर यह हमला हुआ। इजरायल डिफेंस फोर्स के सैनिकों ने उसे घेरा और फिर गोली मारकर ढेर कर दिया। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 घायलों में से छह की हालत गंभीर है। यरुशलम में दो साल पहले भी इसी तरह का हमला हुआ था। बस स्टॉप पर गोलीबारी की गई थी।
पीएम मोदी ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यरुशलम में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर किया गया यह हमला अत्यंत जघन्य है और मानवता के लिए चुनौती है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है और इसकी खिलाफत में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है।
(इनपुट- हिंदुस्थान समाचार)

















