कट्टरपंथी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मजहब के नाम पर ताकत दिखाने राष्ट्र विरोधी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का है, जहां पर बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान किया गया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कट्टरपंथियों ने तिरंगे से अशोक चक्र को हटाकर उसकी सफेद पट्टी की जगह उर्दू में “या रसूल अल्लाह” लिख दिया।
इस घटना के बाद तनाव बड़ गया है। कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जिले में जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। ये घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है।
पुलिस ने क्या किया?
वीडियो वायरल होने के बाद हाथरस पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए न केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया है, बल्कि दोनों के ही खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वे वीडियो की गहन जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना के पीछे की मंशा क्या थी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है ताकि माहौल खराब न हो।
इसे भी पढ़ें: फसल बर्बादी की फरियाद लेकर पहुंचा किसान, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सुनाई खरी-खरी, बोले- ‘मेरे नुकसान की सोचो
हिंदू संगठन बोले-राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं
दूसरी ओर इस घटना को लेकर प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की शान है, और इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठनों ने मांग की है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है, जहां लोग अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।















