हरिद्वार: कुंभ कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वेरिफिकेशन अभियान से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। SSP नवनीत भुल्लर ने कहा कि जिले की अंदरूनी सुरक्षा को देखते हुए बिना वेरिफिकेशन के यहां आकर रहने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ और सत्यापन अभियान तेज
गौरतलब है कि बिहार, यूपी, बंगाल, झारखंड और यहां तक कि रोहिंग्या बांग्लादेशी भी बड़ी संख्या में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के इरादे से यहां बस रहे हैं। हरिद्वार जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज किया है बड़ी संख्या में कच्चे पक्के मकानों को सरकारी भूमि और यूपी सिंचाई विभाग की भूमि से ध्वस्तीकरण करके हटाया है ये अभियान लगातार जारी है। दूसरी ओर एसएसपी के द्वारा एक विशेष दस्ता बना कर भारी फोर्स के साथ यूपी से लगे क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है पिछले एक हफ्ते में तकरीबन दस हजार लोगों को सत्यापन की कारवाई की परिधि में लिया गया है और उन्हें जरूरी कागजात मुहैय्या कराने के लिए कहा गया है। पुलिस ने बिना सत्यापन के मकान देने वालों के खिलाफ भी चलानी कार्रवाई की है।

















