उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका कन्वर्जन कराकर उससे निकाह करने के मामले में एक मौलवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार शाम तीन आरोपियों मुरसलीन, मौलवी मो हसीन और आबिद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल उसके घर पहुँचा दिया गया।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों मुर्सलीन, मौलवी मो हसीन और आबिद सुल्तान ने थाने में कान पकड़कर माफी मांगी। पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सोमवार रात मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

















