टेस्ला और सोशल मीडिया एक्स के मालिक एलन मस्क ने एक पोस्ट करके पश्चिम को चेतावनी दी है कि “यदि यह जारी रहा तो पश्चिम, पश्चिम नहीं रहेगा!”। उन्होंने एक पोस्ट को साझा किया और यह पोस्ट थी निम्न जन्म दर को लेकर। एलन मस्क ने लिखा कि “पश्चिम के लिए निम्न जन्म दर सबसे बड़ा खतरा है और उसके बाद “माइग्रेशन” है।
दरअसल आइरिश स्टेटिस्टिक नामक यूजर ने आयरलैंड को लेकर एक पोस्ट की थी, जिसमें उसने लिखा था, “आयरलैंड में अब 25-34 की आयु वर्ग में केवल 59% लोग ही मूल आयरिश लोग हैं। यह संख्या वर्तमान में प्रति वर्ष 2.3% की दर से घट रही है। इस आँकड़े को CSO तालिका F5064 के माध्यम से बताया गया था। जिसमें जारी किए गए PPSN नंबरों से आयु प्रोफ़ाइल का उपयोग करके माइग्रेशन के आंकड़े जोड़े गए थे।“
एलन मस्क प्रवासन को लेकर काफी मुखर हैं और वे रह-रह कर पश्चिम को चेतावनी देते रहते हैं। वह काफी समय से ब्रिटिश सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि वह ब्रिटेन के लोगों के साथ नहीं है।
दरअसल, ब्रिटेन में लोग अवैध शरणार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और साथ ही अपने लोगों के साथ हो रहे अन्याय के प्रति आवाज उठा रहे हैं। यह भी चर्चा है कि ब्रिटेन की सरकार अपने लोगों का दमन कर रही है और शरणार्थियों के साथ खड़ी है।
इसके साथ ही वह कई और ऐसे कदम उठा रही है, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है। जैसे ग्रूमिंग गैंग्स के प्रति सरकार का ढुलमुल रवैया। एलन मस्क की यह पोस्ट उस विशाल और वृहद चर्चा का हिस्सा है, जो इस समय पश्चिम में अवैध शरणार्थियों को लेकर हो रही है।
पश्चिम में बढ़ रहे इस्लामिक शरणार्थियों द्वारा अपराध
ब्रिटेन सहित पूरे यूरोप में लगातार इस्लामिक शरणार्थियों द्वारा अपराध बढ़ते जा रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों को वापस भेजा जाए। मगर नीतियां ही ऐसी उस देश में बन रही हैं कि देश को अपराध मुक्त करने वाले लोगों को जेल भेजा जा रहा है। लड़कियों के प्रति जो लोग अपराध कर रहे हैं, उन्हें यह कहकर कम सजा दी जा रही है कि उन्हें कल्चर पता नहीं है।
अपने बच्चों को भी ला सकते हैं शरणार्थी
1 सितंबर को जीबी न्यूज पर यह चौंकाने वाली जानकारी आई थी कि वर्तमान में शरणार्थी यूके में अपने बच्चों और जीवनसाथी के साथ आ सकते हैं और उनकी आय को भी नहीं जांचा जाएगा। लेकिन ऐसे ब्रिटिश नागरिकों की आय जरूर 29,000 पाउंड होनी चाहिए, जिनके जीवनसाथी विदेशी हैं। क्रिस्टोफर होप ने कहा कि पिछले वर्ष 20000 आश्रित ब्रिटेन में आए हैं।
इसी को लेकर एक यूजर captive dreamer ने पोस्ट की था कि पूरे पश्चिम में वर्तमान में रिप्लेसमेंट माइग्रेशन सबसे बड़ा खतरा है। रिप्लेसमेंट माइग्रेशन अर्थात देश की जनसंख्या को ही पूरी तरह से परिवर्तित कर देना। यूरोप में कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वे शरणार्थियों को मिल रही सुविधाओं पर प्रश्न उठा रहे हैं? वे यह प्रश्न कर रहे हैं कि आखिर उन्हें जिन सुविधाओं के लिए पैसे देने पड़ते हैं, वे तमाम सुविधाएं शरणार्थियों के लिए मुफ़्त क्यों हैं?
इस्लामोफोबिया की परिभाषा गढ़ी जा रही
इतना ही नहीं इन शरणार्थियों के हाथों जो अपराध हो रहे हैं, उन्हें भी क्यों अनदेखा किया जा रहा है और इसके साथ ही टू टायर जस्टिस भी लागू किये जाने की तैयारी है। इस्लामोफोबिया की परिभाषा गढ़ी जा रही है।
यूके के एक होटल के मालिक सैम्यूल लीड्स का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि सरकार 26 कमरों वाले होटल को अवैध शरणार्थियों के लिए किराए पर लेना चाहती थी। उन्हें एक कंपनी द्वारा लगभग सात साल के लिए प्रतिमाह 35,000 पाउंड का प्रस्ताव दिया गया था। यह काफी बड़ी राशि थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह इसे होटल के रूप में चलाना चाहते हैं।
रिप्लेसमेंट माइग्रेशन को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह वोटबैंक बढ़ाने की रणनीति है। तो सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के लोगों का अभियान जारी है कि उन्हें उनका देश वापस चाहिए।
क्या है रिप्लेसमेंट माइग्रेशन
यह ऐसी डेमोग्रैफिक अवधारणा है, जो देश की घटती आबादी और उम्रदराज होती जनसंख्या को संतुलित करने के लिए प्रवासन यानी माइग्रेशन का उपयोग करती है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे वर्ष 2001 की रिपोर्ट में परिभाषित किया है।

















