उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिका सिमरन पांडे बीती रात लुधियाना में अपने पिता के घर मृत मिलीं। लुधियाना के टिब्बा इलाके के न्यू स्टार सिटी इलाके में रहने वाली धार्मिक गायिका सिमरन पांडे (23) ने मंगलवार की देर रात को अपने घर पर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिलीं। मौत से दो दिन पहले सिमरन पांडे ने ग्यासपुरा इलाके में एक धार्मिक समागम में भजन गाए थे।
इसे भी पढ़ें: नशे से तबाह होता पंजाब! चिट्टे की लत ने ली 18 साल के युवक की जान
कैसे हुआ खुलासा?
घटना का पता उस समय चला जब सिमरन के परिवार वाले घर पहुंचे। जिस समय सिमरन ने फंदा लगाया उस समय घर पर कोई नहीं था। परिवार वालों के पहुंचने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना टिब्बा पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद सिमरन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिमरन की मौत के बाद इलाके में तरह तरह की बातें हो रही हैं। सिमरन के पिता अजय पांडे ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के रहने वाले हैं और पिछले 15 साल से लुधियाना में ही रह रहे हैं। उनकी बेटी धार्मिक ख्यालों की थी और भजन गायन करती थी।
डिप्रेसन में थी सिमरन
सिमरन के पिता अजय ने बताया कि कुछ समय पहले से वह डिप्रेशन में चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। मगर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। डिप्रेशन में होने के कारण ही उसने आत्महत्या की है। थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है जांच के बाद अगर कोई सुराग मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

















