गौतमबुद्धनगर । समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सोमवार को एक निजी चैनल के स्टूडियो में बड़ा हंगामा उस समय मच गया, जब गौतमबुद्धनगर के सपा नेता कुलदीप भाटी ने मौलाना रशीदी को जमकर थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि यह घटना डिबेट शो की रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुलदीप भाटी का गुस्सा
सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप भाटी डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी से बेहद आक्रोशित थे। जिस वजह से स्टूडियो में बाहर निकलते समय मौलाना साजिद रशीदी पर अचानक हमला बोलते हुए थप्पड़ ही थप्पड़ बरसा दिए। इसके बाद मौलाना को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी महिला नेता की गरिमा से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
लखनऊ में दर्ज हुआ केस
इससे पहले, रविवार को सपा कार्यकर्ता प्रवेश यादव ने लखनऊ के थाना विभूति खंड में तहरीर देकर मौलाना साजिद के खिलाफ स्त्री विरोधी वक्तव्य देने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साजिद रशीदी के पड़े थप्पड़ ही थप्पड़…
सपा नेता ने मौलाना साजिद को जमकर पीटा , न्यूज चैनल के कार्यालय की घटना, मौलाना के गाल पर जमाकर पड़े थप्पड़…
मौलाना ने की थी डिम्पल पर अभद्र टिपण्णी
नाराज सपा नेता कुलदीप भाटी ने जमकर धोया pic.twitter.com/wKW76u32EE
— Shivam Dixit (@ShivamdixitInd) July 29, 2025
डिंपल यादव की प्रतिक्रिया
डिंपल यादव ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- “जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है। यह अच्छी बात है कि एफआईआर दर्ज हुई है।”
विवाद की जड़ : मौलाना की टिप्पणी
गौरतलब है कि विवाद की शुरुआत ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की उस टिप्पणी से हुई, जिसमें उन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान डिंपल यादव के पहनावे पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक शब्द “नंगी” का इस्तेमाल किया। मौलाना ने संसद परिसर की मस्जिद में आयोजित सपा बैठक का जिक्र करते हुए कहा था कि “मस्जिद में दो महिलाएं थीं, एक इकरा हसन ने सिर ढका था, लेकिन डिंपल यादव ने नहीं।”
इसी पर उन्होंने डिंपल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसने बवाल खड़ा कर दिया।
संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन
मौलाना के बयान के बाद से सोमवार को संसद से लेकर सड़क तक जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए। अब स्टूडियो में थप्पड़ कांड के बाद यह मामला और गरमाता जा रहा है।

















