पठानकोट में एक महिला अपने बेटे से बार-बार कहती थी कि तेरा नशा एक न एक दिन मेरी जान ले लेगा, परंतु बेटा माना नहीं। आए दिन नशे के लिए पैसों की मांग करता था, तंग आकर आज उस महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान मनजीत कौर पत्नी सुरिंदर पाल सिंह निवासी वार्ड नंबर. 29 न्यू बैंक कालोनी पठानकोट के रूप में हुई है।
पति ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पति सुरिंदर पाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा लंबे समय से नशे का आदी है। वह रोजाना नशे की पूर्ति के लिए अपनी मां से पैसे की मांग करता है। उनके बेटे ने अपनी मां से पैसों की मांग लिए बहसबाजी शुरू कर दी और खुद को मौत के घाट उतारने की धमकियां देने लगा। पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आत्महत्या से पहले कहे आखिरी शब्द
सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि मनजीत कौर ने बेटे से कहा कि तुम्हारे रोज-रोज के घर में होने वाले कलह से वे खुद ही जीवन लीला समाप्त कर लेती हूं। महिला ने कोई जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या कर ली है। पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या से पहले कहा कि वह अपने बेटे की हर रोज की लड़ाई-झगड़े और धमकियों से तंग आ चुकी है और अब वह जीना नहीं चाहती। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद परिवार मनजीत कौर को सिविल अस्पताल पठानकोट उपचार के लिए लेकर आया जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया।













