पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चाहे राज्य में नशा मुक्ति के लिए गंभीर प्रयास करने और इसके तहत युद्ध नशेयां विरुद्ध चलाने का दावा कर रही है परन्तु सच्चाई यह है कि सत्ताधारी पार्टी के ही लोग इस काम में संलिप्त नजर आ रहे हंै। सीमावर्ती जिले तरनतारन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध के आरोप में गांव कलसिया के सरपंच परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उससे 18 किलो हेरोइन बरामद हुई है। एनसीबी की टीम ने तडक़े तीन से साढ़े सात बजे तक गांव कलसिया में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान परमजीत को उसके घर से गिरफ्तार किया।
कांग्रेस के बाद आप में हुआ शामिल
इसके बाद एनसीबी ने एक अन्य गांव में भी छापामारी की। टीम ने वहां से एक दंपती को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है। परमजीत सिंह पहले कांग्रेस में था। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया और फिर पंचायत चुनाव लड़ा। उसने सरपंच का चुनाव 250 वोटों से जीता था।
डिफेंस कमेटी का प्रधान भी है
वह नशे के विरुद्ध बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी का प्रधान भी है। उसकी इंटरलाकिंग टाइलें बनाने की फैक्ट्री भी है। एसएसपी सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि एनसीबी ने अपने स्तर पर अगर कोई रिकवरी की है तो इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर उचित कार्रवाई करेंगे।

















