इस्लामिक कन्वर्जन माफिया मौलाना छांगुर से कनेक्शन और उसके कन्वर्जन गैंग के साथ साठगांठ के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने क्राइम ब्रांच प्रभारी हेड इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी को सस्पेंड कर दिया है।
बताया जाता है कि छांगुर प्रदेश के सबसे चर्चित छांगुर गैंग के कन्वर्जन गैंग में मिलीभगत के आरोप में पीड़ित को धमकाने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने ये कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि मेरठ से 2019 में गायब एक लड़की अचानक से गायब हो जाती है। बाद में उसका इस्लामिक कन्वर्जन करा दिया जाता है। इस मामले में हुई लड़की के परिजनों ने इसका शिकायत की थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर सिद्दीकी ने लड़की के परिजनों को धमकाने और चुप रहने की धमकी दी थी। 2019 में अब्दुल रहमान सिद्दीकी मेरठ में थाना प्रभारी थे, तब पीड़ित परिवार ने अपनी लड़की के अपहरण वे मतांतरण की शिकायत लेकर मौलाना छांगुर के सहयोगी बदर सिद्दीकी के खिलाफ कंप्लेंट लेकर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी के पास गए थे।
उसी दौरान उन्हें थाने से डरा धमका कर भगा दिया गया था। अब अब्दुल रहमान सिद्दीकी के खिलाफ जांच के बाद गाजियाबाद कमिश्नर जे रविंदर गौड ने कार्रवाई की है।

















