आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के रम्मौपुर गांव की रहने वाली एक मुस्लिम युवती तमन्ना और चंदन मौर्या का पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ने घर से भागकर पहले कोर्ट में शादी कर लिया। घर पर बढ़ते विवाद को देखते हुए तमन्ना ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली। इसी के साथ उसने अपना नाम बदलकर तनु मौर्या कर लिया। बाद में चंदन और तनु ने हिंदू – रीति रिवाज से शिव मंदिर में विवाह कर लिया।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ में 12 मुस्लिमों ने इस्लाम त्याग की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म
क्या है पूरा मामला
गत 30 मई को चंदन और तनु घर से फरार हो गए थे। लड़की के परिजनों ने दीदारगंज थाने में पुलिस से लड़की के भागने की शिकायत की थी। अलग-अलग धर्म का मामला होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रेमी युगल को एक जुलाई को बरामद कर लिया। दोनों ने कोर्ट मैरिज के कागज पुलिस को दिखाया तो पुलिस ने दोनों परिवारों को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पाबंद कर दिया।
इसे भी पढ़ें: घर वापसी: मुस्लिम महिला ने तीन बच्चों संग अपनाया सनातन धर्म
परिजनों को पुलिस ने बताया दोनों बालिग है। रजामंदी से दोनों ने कोर्ट में शादी की है। लड़की तमन्ना ने अपने स्वेच्छा से हिंदू धर्म को स्वीकार किया। प्राचीन शिव मंदिर में विवाह किया।
थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों परिवार एक ही गांव के हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। दोनों परिवारों में शांति कायम रखने के कहा गया है। नव दंपत्ति को कोई परेशानी न हो इसलिए दोनों परिवार वालों को पाबंद किया गया है।

















