सनातन धर्म की वैज्ञानिकता और महानता ही ऐसी है कि जो भी इसे जानने या समझने की कोशिश करता है, वो बस इसी का होकर रह जाता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रहा है, जहां 12 मुस्लिमों ने इस्लाम त्यागकर सनातन धर्म में घर वापसी की। इसी के साथ इन सभी ने अपने इस्लामिक नामों को त्यागकर हिन्दू नाम रख लिए हैं।
bharatexpress.com की रिपोर्ट के अनुसार, घर वापसी करने वाले लोगों ने बताया कि उनमें से कई लोगों को लव जिहाद में फंसाया गया था। साथ ही उन्हें अच्छी नौकरी और पैसे का भी लालच दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: घर वापसी: मुस्लिम महिला ने तीन बच्चों संग अपनाया सनातन धर्म
क्या है पूरा मामला
ये घटना लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के विशाल खंड-1 की है। यहीं पर स्थित है शिव भोला मंदिर। इसी मंदिर में सभी 12 मुस्लिमों ने सनातन धर्म में घर वापसी की। घर वापसी करने के लिए इन सभी ने हिन्दू संगठनों से संपर्क साधा और इसके बाद हिन्दू संगठनों की मदद से इन लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई।
इस दौरान सबसे पहले इन लोगों का मुंडन करवाया गया। फिर शुद्धिकरण संस्कार करवाया गया। बाद में हवन और पूजा पाठ के बाद सभी को भगवा वस्त्र पहनाया गया और माथे पर त्रिपुंड भी लगाया गया। घर वापसी के बाद हिन्दू संगठन ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही कुछ और जगह घर वापसी कराएंगे।

















