लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थूक जिहाद का मामला सामने आया है। यहां पर एक दूध देने वाला दूध में थूक कर घर पर पहुंच रहा है। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद दूध लेने वाला परिवार काफी आक्रोशित है। हिंदू महासभा ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार एक पप्पू नाम का व्यक्ति अपनी पहचान छिपा कर दूध बेच रहा था। पप्पू , लखनऊ के गोमती नगर इलाके में घर पर दूध देने जाता था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह घर के बाहर खड़ा होकर दूध में थूक रहा है और उसके बाद इंतजार कर रहा है कि जब घर का दरवाजा खुलेगा तो दूध देकर अपने गंतव्य को लौट जाएगा।
यह भी पढ़ें – क्रीम नहीं, थूक लगाकर मसाज करता था अरशद : घिनौना वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड होने के बाद इस मामले में हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद विवेचना की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
देखें वीडियो
















