कट्टरपंथी मानसिकता से सने कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जब भी इन्हें मौका मिलता है, ये अपना असली रंग दिखाने से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है, जहां चिकन की दुकान पर रोटी बनाने वाले कारीगर की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति रोटी बनाते वक्त पहले वह तंदूरी रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में डालता था।
घटना कहां और कैसे हुई
यह घटना गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके में हुई, जो दुहाई रैपिड स्टेशन के पास है। दुकान का नाम ‘चिकन पॉइंट’ (कुछ जगहों पर A-1 नॉन वेज या A-वन चिकन पॉइंट भी बताया गया) है। यहां रोजाना काफी ग्राहक आते हैं और रोटियां तंदूर में बनती हैं। एक ग्राहक या वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से यह सब रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कारीगर रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूक रहा है। यह देखकर लोगों को बहुत गुस्सा आया, क्योंकि इससे खाने की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
SHOCKER! Ghaziabad restaurant staff arrested for allegedly spitting on roti while cooking.
Around 500 people eat here daily. pic.twitter.com/KUoJqga5Qk
— The Tatva (@thetatvaindia) January 9, 2026
आरोपी कौन है
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान जावेद अंसारी के रूप में की। वह मुरादनगर क्षेत्र का रहने वाला है और इसी दुकान पर रोटियां बनाने का काम करता था। जावेद को दुकान का नियमित कारीगर बताया जा रहा है।
पुलिस ने क्या किया
वीडियो 8 जनवरी को शाम के समय मधुबन बापूधाम थाने के अंतर्गत आने वाली वर्धमानपुरम चौकी में पहुंचा। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और वीडियो देखने के बाद पाया कि आरोप सही लग रहे हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वीडियो की जांच हुई और प्रथम दृष्टया बात सही निकली। पुलिस ने खाद्य विभाग को भी सूचना दे दी है ताकि दुकान की पूरी जांच हो सके। अभी जांच चल रही है और आगे क्या कार्रवाई होगी, यह जांच के बाद तय होगा।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद काफी लोग नाराज हुए। कई लोगों ने ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गाजियाबाद में पहले भी खाने-पीने की चीजों में गंदगी या ऐसी ही घटनाओं के मामले आ चुके हैं, जैसे जूस में कुछ मिलाना या रोटी बनाने में ऐसी हरकतें। इस बार भी लोग यही कह रहे हैं कि ऐसी दुकानों पर नजर रखनी चाहिए।

















