आपातकाल@50 : जब लोकतंत्र की भक्षक बनी थी कांग्रेस
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

आपातकाल@50 – हिटलर-गांधी : जब लोकतंत्र की भक्षक बनी थी कांग्रेस

आपातकाल की 50वीं बरसी की पूर्व संध्या पर 24 जून को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के ऑडिटोरियम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने विचार रखे

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 28, 2025, 10:47 am IST
in भारत, विश्लेषण
आपातकाल के अपने संस्मरण बताते गृहमंत्री अमित शाह

आपातकाल के अपने संस्मरण बताते गृहमंत्री अमित शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब 11 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्णय किया कि हर वर्ष 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, तब यह सवाल उठे कि 50 साल पहले हुई किसी घटना पर बात करके आज क्या हासिल होगा? दरअसल, 50 वर्ष के बाद घटनाओं की स्मृति धुंधली होने लगती है। यदि आपातकाल जैसी लोकतंत्र विरोधी त्रासदी को भूलने दिया गया, तो लोकतंत्र की आत्मा ही खतरे में पड़ जाएगी। इसलिए मोदी जी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने का निर्णय इसलिए लिया, ताकि देश की चिर स्मृति में यह बना रहे कि जब कोई सरकार तानाशाह बनती है, तो देश को कैसे भयानक दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। जब लोकतंत्र को एक व्यक्ति की सत्ता की भूख के आगे झुका दिया जाता है, तब वही होता है जो 1975 में हुआ था। यह किसी परिस्थिति की विवशता नहीं, बल्कि सत्ता की लोलुपता और तानाशाही प्रवृत्ति की उपज थी।

तानाशाही

कार्यक्रम में अपने विचार रखते पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर

अपने संबोधन में पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर ने कहा कि आपालकाल भले ही 25 जून, 1975 को लगाया गया था, लेकिन इसकी तैयारी पहले से थी, क्योंकि इंदिरा गांधी ने अपने पिता जवाहरलाल नेहरू को शासन करते हुए देखा था और उन्हें लगता था कि शासन ऐसे ही किया जाता है।

11 जनवरी, 1966 को लाल बहादुर शास्त्री के निधन के एक सप्ताह बाद वह प्रधानमंत्री बनीं। 1967 में गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य मामले में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आया, जिसमें कहा गया कि संसद कोई भी मौलिक अधिकार छीन या उसमें कटौती नहीं कर सकती है। नीति निर्देशक सिद्धांतों के कार्यान्वयन के लिए मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं किया जा सकता है। दरअसल, पंजाब के जालंधर में हेनरी और विलियम गोलकनाथ परिवार के पास 500 एकड़ से अधिक कृषि भूमि थी, जिसे ‘अतिरिक्त’ बताते हुए पंजाब सुरक्षा और भूमि काश्तकारी अधिनियम–1953 के तहत सरकार ने छीन ली थी।

इंदिरा गांधी को सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय खटक रहा था। इसलिए जब दूसरी बार वह सत्ता में आईं, तो उन्होंने 24वें संविधान संशोधन में उन्होंने यह व्यवस्था की कि संसद के पास संविधान संशोधन अधिनियमों को लागू कर किसी भी मौलिक अधिकार को कम करने या छीनने की शक्ति है। इंदिरा सरकार ने 19 जुलाई, 1969 को ‘बैंकिंग कंपनीज़ ऑर्डिनेंस’ नाम से एक अध्यादेश जारी कर देश के 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इसी तरह, 1971 में इंदिरा गांधी ने देशी राजाओं को मिलने वाले भत्ते ‘प्रिवी पर्स’ को खत्म कर दिए। इसी तरह, केशवानंद भारती मामले जब केरल सरकार ने मठ की 400 एकड़ में से 300 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर पट्टेदारों को खेती के लिए दे दी, तो उन्होंने इसे चुनौती दी थी।

मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा, तब इंदिरा गांधी ने पूरा जोर लगाया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। देश के न्यायिक इतिहास में पहली बार 13 जजों की पीठ ने 7–6 के बहुमत से निर्णय दिया। 13 जजों की पीठ में 7 जज फैसले के पक्ष में थे। इनमें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.एम. सीकरी, न्यायमूर्ति के.एस. हेगड़े, न्यायमूर्ति ए.के. मुखर्जी, न्यायमूर्ति जे.एम. शेलाट, न्यायमूर्ति एन. ग्रोवर, न्यायमूर्ति पी. जगनमोहन रेड्डी और न्यायमूर्ति एच.आर. खन्ना शामिल थे। वहीं, 6 जज फैसले से सहमत नहीं थे। इनमें न्यायमूर्ति ए.एन. रे, न्यायमूर्ति डी.जी. पालेकर, न्यायमूर्ति के.के. मैथ्यू, न्यायमूर्ति एच.एम. बेग, न्यायमूर्ति एस.एन. द्विवेदी और न्यायमूर्ति वाई.के. चंद्रचूड़। फैसले से नाराज इंदिरा सरकार ने तीन वरिष्ठ न्यायमूर्तियों की अनदेखी कर न्यायमूर्ति ए.एन. रे मुख्य न्यायाधीश बना दिया। दरअसल, इंदिरा को संविधान तिरस्कार की सीख नेहरू से मिली थी, जिन्होंने कहा था कि संविधान अगर कांग्रेस के खिलाफ जाए तो उसे बदला जाना चाहिए।

डॉ. आंबेडकर ने संविधान सभा में बहस के दाैरान संविधान के प्रारूप पर आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा था, “यदि नवीन संविधान के अंतर्गत कोई गड़बड़ी पैदा होती है, तो इसका कारण यह नहीं होगा कि हमारा संविधान खराब था, बल्कि यह कहना चाहिए कि सत्तारूढ़ व्यक्ति ही अधम था, नीच था।” उनकी आशंका आखिरकार 1975 में सच साबित हुई।
‘लोकतंत्र सेनानियों को कोटि-कोटि नमन’

लोकतंत्र की जननी भारत

उन्होंने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी कहा गया है और यह उपमा केवल ऐतिहासिक संदर्भ तक ही सीमित नहीं है। हमारे संविधान निर्माताओं ने जनता की चेतना को संविधान की शब्दावली में ढाला। भारत का लोकतंत्र केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जन-मन में बसता है। संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का जो परिश्रम हुआ, वह किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए प्रेरणा है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि किचन कैबिनेट के एक फरमान ने इस तपस्या को पलभर में रौंद डाला। आपातकाल के दौरान देश की विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, प्रेस और नागरिक समाज-सभी मौन करा दिए गए। अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर एक लाख से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, संपादकों, छात्र नेताओं और रचनात्मक लोगों को जेल में डाला गया। संविधान की आत्मा को कुचलकर चुनी हुई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त किया गया। पूरी व्यवस्था को ऐसे चलाया गया मानो देश एक व्यक्ति की निजी संपत्ति हो।

स्वतंत्रता पर आघात

आपातकाल के दौरान हुए 42वें संविधान संशोधन में प्रस्तावना बदली गई, अनुच्छेद 14 को कमजोर किया गया, 7 अनुसूचियां बदली गईं, और 40 से अधिक धाराएं परिवर्तित की गईं। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों को सीमित करने का भी प्रयास किया गया। लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म किया गया और एजेंसियों का ऐसा दुरुपयोग हुआ जो भारतीय समाज, यह देश और इस देश की जनता कभी नहीं भूल सकती।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

उस दौर में विचार, अभिव्यक्ति और विरोध तीनों को काल कोठरी में डाल दिया गया था। किशोर कुमार के गीत भी लता मंगेशकर की आवाज में सुनते थे, क्योंकि वे प्रतिबंधित थे। लोकप्रिय गायक किशोर कुमार की आवाज को आकाशवाणी से प्रतिबंधित किया जाना, इस बात का प्रतीक था कि सत्ता को सिर्फ विरोध नहीं, स्वाभाविक स्वतंत्रता भी असहनीय लगने लगी थी। प्रेस सेंसरशिप, स्वतंत्र लेखन पर प्रतिबंध और विपक्षी स्वर को कुचलने का यह प्रयास भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आक्रमण था।

तनाशाही का विरोध

युवा पीढ़ी को शाह आयोग की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। यह रिपोर्ट सिर्फ आपातकाल की भयावहता का दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मार्गदर्शिका है। जब भी किसी व्यक्ति या पार्टी में तानाशाही प्रवृत्तियां उभरें, तो देश की जनता को जागरूक होकर उन्हें रोकना चाहिए। लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा और उसका उल्लंघन करने वालों को दंडित करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानंमत्री इंदिरा गांधी ने अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग करके आपातकाल लागू किया था।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के निदेशक बिनय सिंह

श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के निदेशक बिनय सिंह

श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के निदेशक बिनय सिंह ने कार्यक्रम में अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष अपने आप में एक अत्यंत ऐतिहासिक और प्रेरणाप्रद है। यह वह वर्ष है जब हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानवदर्शन की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं । इसी वर्ष भारतीय संविधान को 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म के 125 वर्ष, बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्म के 135 वर्ष, माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी और जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये सभी महापुरुष लोकतंत्र के ध्वजवाहक थे, लेकिन इस वर्ष का एक और पक्ष है, आपातकाल के 50 साल, जो इन सभी मूल्यों और विचारों के ठीक विपरीत खड़ा था। वह समय था, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कुचली गई, विचारों का दमन हुआ, न्याय मौन हुआ, और संविधान पर ताले जड़ दिए गए।

यह वर्ष केवल उत्सव का नहीं, आत्मचिंतन और लोकतंत्र की पुनः पुष्टि का वर्ष है, जब हमें यह स्मरण करना है कि लोकतंत्र केवल व्यवस्थाओं से नहीं चलता। सम्पूर्ण क्रांति के आंदोलन ने यही पुनः स्थापित किया कि आप लोकतंत्र से नहीं लड़ सकते क्योंकि लोकतंत्र भारत का लोकमंत्र है। आप प्रकृति से नहीं लड़ सकते क्योंकि लोकतंत्र इस लोकमंत्र की प्रकृति है। आप चिति से भी नहीं लड़ सकते क्योंकि लोकतंत्र इस प्रकृति की चिति है।आप प्रकाश से नहीं लड़ सकते क्योंकि लोकतंत्र इस चिति का प्रकाश है।और आप जीवन से भी नहीं लड़ सकते क्योंकि लोकतंत्र भारत का जीवन है। आपातकाल जो कि लोकतंत्र का आघातकाल है, इस बात का प्रमाण है कि त्याग और अनुशासन को अगर जीवन का आधार बनाया जाए तो अधिनायकवाद चाहे जितना भी शक्तिशाली क्यों न हो अंततः जनचेतना के सामने टिक नहीं पाता।

आपातकाल के उस दौर का ‘स्मरण आयोजन’ उन सभी लोकतंत्र के रक्षकों के धन्यवाद का है जो आपातकाल के समय में और आज के समय में हमारे देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आपातकाल के उस अंधेरे दौर में कुछ मशालें ऐसी भी थी जिन्होंने अपने प्रकाश को बुझने नहीं दिया। ऐसे हमारे सभी लोकतंत्र सेनानियों को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं जिन्होंने 1975-77 के उस अंधकारमय काल में अपना सर्वस्व दांव पर लगाकर देश के लोकतंत्र की रक्षा की। हम आपके इस योगदान को सादर प्रणाम करते हैं।

विविधता में लोकतंत्र

लोकतंत्र का आधार विविधता है। अलग-अलग विचारधाराएं, अलग-अलग दृष्टिकोण और बहुलता ही लोकतंत्र की शक्ति हैं। उन्होंने चेताया कि यदि सब कुछ एक विचारधारा, एक नेता और एक दिशा पर केंद्रित हो जाए, तो वह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही बन जाती है। यही चेतना आपातकाल में लुप्त हो गई थी और जिसे आज फिर से जागृत रखने की आवश्यकता है। भारत का लोकतंत्र इतना सशक्त और गहराई से जुड़ा हुआ है कि कोई भी तानाशाही ताकत उसे जड़ से नहीं उखाड़ सकती। लोकतंत्र की आत्मा को अक्षुण्ण बनाए रखना सिर्फ सरकार की नहीं, अपितु देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

‘संविधान हत्या दिवस’ मनाना केवल अतीत की घटना को याद करना नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए चेतावनी है। लोकतंत्र तब तक सुरक्षित रहेगा, जब तक देश की जनस्मृति सतर्क रहेगी। आपातकाल को राष्ट्र की सुरक्षा का हवाला देकर लागू किया गया था, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों एवं आंदोलनों ने सरकार की नींव हिला दी थी। जनता में अंसतोष था। जनता जागरूक हो गई थी, इसलिए विरोध कर रही थी। लोगों की आवाज का गला घोटने के लिए ही आपातकाल को लगाया गया था। आपातकाल को जनमानस ने स्वीकार नहीं किया। आपातकाल की समाप्ति के बाद हुए चुनावों में जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि कोई भी तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र को स्थायी रूप से दबा नहीं सकती। यह चुनाव देश की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार की स्थापना का कारण बना। यह लोकतंत्र के लिए जनसमर्थन की विजय थी। जिनको यह भ्रम था कि उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता, वे लोकतंत्र के सामने पराजित हुए थे।

 

 

Topics: पाञ्चजन्य विशेषहिटलर-गांधीआपालकाललोकतंत्र विरोधी त्रासदीतनाशाही का विरोधस्वतंत्रता पर आघातडॉ. आंबेडकरआत्मचिंतन और लोकतंत्रप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीश्यामा प्रसाद मुखर्जीगृह मंत्री अमित शाहलोकतंत्र की जननी
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : स्वतंत्र भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के शिल्पी

लोकतंत्र सेनानी कमला शंकर पांडेय

मोदी-योगी को गाली देने वाले संविधान की बात करते हैं, वे इमरजेंसी का समय कैसे भूल सकते हैं

लाठियां लेकर परिक्रमा करते श्रद्धालु

शौर्य की प्रतीक अनूठी विरासत

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies