कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कनाडा में होने वाली G-7 की बैठक के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। कानाडाई पीएम कार्नी ने खुद फोनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने साझा की।
इस मौके पर मार्क कार्नी से बात करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें पीएम बनने की बधाई दी। दरअसल, इस बार इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन कनाडा में किया जा रहा है। आमंत्रण मिलने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और कनाडा एक जीवंत लोकतंत्र हैं। ऐसे में जब दोनों देशों के सम्मान और इनके साझा हितों को साधने के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में मुलाकातों को लेकर उत्साहित हैं।
गौरतलब है कि जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाए जाने के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे। लेकिन मार्क कार्नी ने सत्ता संभालने के साथ ही भारत के साथ संबंधों को एक बार फिर से सुधारने पर बल दिया है। जी-7 सम्मेलन में भारत को आमंत्रित करना भी इसी दिशा में एक अहम कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
G-7 में कौन-कौन देश हैं शामिल
गौरतलब है कि G-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का एक गुट है। इसमें G-7 अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा शामिल है। इसमें भारत को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित क्या है। दरअसल, भारत इस वक्त दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उस बैठक के दौरान सारे देश आपस में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार जैसे विभिन्न उदाहरण है।

















