ऑपरेशन सिंदूर : धूल में मिली धमकी
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

धूल में मिली धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि भारत अब 'परमाणु ब्लैकमेल' को बर्दाश्त नहीं करेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान को अब समझ जाना चाहिए कि उसका कोई भी क्षेत्र भारतीय मिसाइलों की रेंज से न तो बाहर है और न ही अभेद्य

Written byलेफ्टिनेंट जनरल एम के दास,पीवीएसएम, बार टू एसएम, वीएसएम ( सेवानिवृत)लेफ्टिनेंट जनरल एम के दास,पीवीएसएम, बार टू एसएम, वीएसएम ( सेवानिवृत)
May 19, 2025, 03:08 pm IST
in भारत, विश्लेषण
भारत के हमले से पाकिस्तान की किराना पहाड़ी पर बने गहरे गड्ढे। माना जाता है कि यहां परमाणु हथियार रखे गए हैं

भारत के हमले से पाकिस्तान की किराना पहाड़ी पर बने गहरे गड्ढे। माना जाता है कि यहां परमाणु हथियार रखे गए हैं

गत 12 मई की शाम को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान के नेता व सैन्य अधिकारी बराबर कहते रहे हैं कि ‘पाकिस्तान परमाणु अस्त्र संपन्न देश है। इसलिए भारत कोई ‘दुस्साहस’ न करे।’ अभी तक पाकिस्तान की एक ही मंशा थी कि परमाणु बम का डर दिखाकर भारत को अपने यहां माैजूद आतंकी अड्डों पर हमले करने से रोका जाए।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) एम.के. दास

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के प्रतिशोध से सहमे पाकिस्तान ने फिर ‘परमाणु ब्लैकमेल’ करने की कोशिश की। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जो दृढ़ता और विश्वास दिखाया, उससे पाकिस्तान को लगने लगा है कि नया भारत अपने हितों को सुरक्षित करने के लिए कुछ भी करने से नहीं हिचकेगा।

पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम

पाकिस्तान का परमाणु हथियार कार्यक्रम 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने शुरू किया था। वजह 1971 के युद्ध में भारत से हार थी। 1974 में पोखरण में भारत के परमाणु परीक्षण के बाद पाकिस्तान ने परमाणु कार्यक्रम को विकसित करने के लिए अतिरिक्त जोर लगाया। डॉ. ए. क्यू. खान 1974 के अंत में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े और माना जाता है कि उन्होंने गुप्त तरीकों से विखंडनीय सामग्री प्राप्त कर पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश की। ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तान ने 1984 के अंत तक परमाणु हथियार विस्फोट करने की क्षमता हासिल कर ली थी।

मई 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने जब ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत परमाणु हथियारों का परीक्षण किया तो पाकिस्तान ने भी उसी माह के अंतिम सप्ताह में परमाणु विस्फोट किए। इस प्रकार पाकिस्तान मई 1998 में एक आधिकारिक परमाणु हथियार वाला राष्ट्र बन गया। कहा तो यह भी जाता है कि पाकिस्तान के पास भारत के बराबर परमाणु हथियार हैं। शुरुआत से ही भारत ने परमाणु हथियारों का पहले उपयोग नहीं करने के सिद्धांत का पालन किया है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति होने के नाते परमाणु निरोध की नीति का सख्ती से पालन भी करता है। इसके विपरीत पाकिस्तान इस सिद्धांत को खारिज करता है। हाल के वर्षों में उसने एक सैन्य रणनीति की बात की है। इसके अनुसार, अपने खिलाफ किसी भी आक्रामक हमले के लिए वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

भारत की पारंपरिक युद्ध श्रेष्ठता को दूर करने के लिए पाकिस्तान ने 1999 के कारगिल युद्ध में हार के बाद विशेष रूप से अधिक आक्रामक तरीके से ‘सामरिक परमाणु हथियार’ विकसित किए। खबर है कि ये परमाणु हथियार अपेक्षाकृत कम क्षमता और कम दूरी वाले हैं। ये रणनीतिक परमाणु हथियारों से भिन्न हैं, जिन्हें भारत में अंदर तक मार करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसीलिए वह बार-बार ‘परमाणु ब्लैकमेल’ करता रहा है।

मुनीर से खतरा

‘परमाणु ब्लैकमेल’ की वजह से भारत पाकिस्तान के खिलाफ खुद को पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) तक सीमित कर लेता था। 2016 में उरी स्ट्राइक और 2019 में पुलवामा हमले के बाद हमने यह देखा। लेकिन इस बार भारत ने बहावलपुर और मुरीदके में जाने-माने आतंकी ठिकानों पर हमला करके पाकिस्तान के परमाणु झांसे को झकझोर दिया। जब पाकिस्तान ने संघर्ष को बढ़ाया, तो भारत ने सरगोधा से सियालकोट तक पाकिस्तान के आठ रणनीतिक हवाई क्षेत्रों पर सटीक मिसाइल हमले किए। भारत ने पाकिस्तान के रडार सुविधाओं और वायु रक्षा बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान द्वारा परमाणु हथियार के उपयोग के आसन्न खतरे को प्रभावी ढंग से बेअसर कर दिया गया।

एक अस्थिर राष्ट्र होने के नाते पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से अमेरिका के लिए यह सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती रहा है कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों के संबंध में अनिवार्य दायित्वों को पूरा करे। भारत में जहां सेना नागरिक नियंत्रण में काम करती है, वहीं पाकिस्तान सेना नागरिक सरकार को नियंत्रित करती है। इसलिए अनिवार्य रूप से परमाणु ट्रिगर पाकिस्तान सेना प्रमुख के हाथों में है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में स्थिति को और गंभीर बनाता है। ऐसी स्थिति में परमाणु हथियारों का खतरा किस्तान की अस्थिरता में एक और आयाम जोड़ता है, विशेष रूप से असीम मुनीर जैसे कट्टरपंथी सेना प्रमुख के रहते।

जिहादियों का डर

एक चिंता यह भी है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर देश में सक्रिय जिहादी तत्व कब्जा कर सकते हैं। आतंकवाद को प्रायोजित करने वाली अपनी नीति के तहत पाकिस्तान ने कई इस्लामी आतंकी संगठनों को शरण दी है। ये पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर नजर गड़ाए हुए हैं। इसे हासिल कर वे उन सभी को नष्ट करना चाहते हैं, जो खिलाफत का विरोध करते हैं। चूंकि हमने कुछ उच्च शिक्षित इंजीनियरों और प्रौद्योगिकी उन्मुख लोगों को आतंकी संगठनों में शामिल होते देखा है (जैसा कि 9/11 के हमलों में स्पष्ट है), जो पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अपने कब्जे में ले सकते हैं। दरअसल, पाकिस्तान ऐसे आतंकियों से लड़ने के वादे का झांसा देकर बड़ी आर्थिक मदद हासिल करने के लिए अमेरिका को ‘ब्लैकमेल’ करने में सफल रहा है। दुनिया अब पाकिस्तान के षड्यंत्र को समझ चुकी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की पूरी दुनिया में कड़ी निंदा हुई। भारत कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान को अलग-थलग करने में सक्षम रहा।

 

 

Topics: Operation ShaktiPahalgam Terror Attackपहलगाम आतंकी हमलेऑपरेशन सिंदूरपोखरण में भारत के परमाणु परीक्षणऑपरेशन शक्तिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारत कूटनीतिPrime Minister Narendra ModiIndia's nuclear tests in Pokhranअटल बिहारी वाजपेयीIndia's diplomacyatal bihari vajpayee‘ऑपरेशन सिंदूरपाञ्चजन्य विशेष
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान : नेहरू की भूमिका, मौत के पीछे की साजिश, मां का पत्र और बेटी का रहस्योद्घाटन

International Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: भारत की सनातन धरोहर से विश्व कल्याण तक

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे: राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

बनाएं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड को रेलवे की बड़ी सौगात, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

अब बदल जाएगी बंगाल की पहचान? मुगल-पठान और अंग्रेजों के प्रतीकों को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

अयोध्या में शेषावतार मंदिर शिखर पर लहराया पवित्र ध्वज, 4 हजार रामभक्त बने ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी

CM Yogi

CM योगी का बड़ा एक्शन: यूपी में 100 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, कई सेंटर सील

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान : नेहरू की भूमिका, मौत के पीछे की साजिश, मां का पत्र और बेटी का रहस्योद्घाटन

प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के गर्ल्स हॉस्टल में 22 छात्राओं को जहर देने की साजिश का आरोप, जांच शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर

Today’s weather: मुंबई में मानसून की एंट्री, दिल्ली-यूपी के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

प्रख्यात अभिनेता आर माधवन को पद्म सम्मान देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

आर माधवन, अलका याज्ञनिक और रोहित शर्मा समेत 64 हस्तियों को पद्म सम्मान

24 जून का पंचांग

24 जून का पंचांग: दशमी तिथि, चित्रा नक्षत्र और परिघ योग का विशेष संयोग

आज का राशिफल

24 जून का राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies