नेशनल हेराल्ड प्रकरण : हेराफेरी और हेकड़ी
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नेशनल हेराल्ड प्रकरण : हेराफेरी और हेकड़ी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले में 2014 में ही टिप्पणी की थी कि आरोप गंभीर हैं। इस मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक मंशा के संकेत हैं, इसलिए विधिवत जांच की जानी आवश्यक है। ईडी ने सोनिया-राहुल के विरूद्ध किया आरोप पत्र दाखिल

Written byPanchjanyaPanchjanya
Apr 24, 2025, 08:15 am IST
in भारत, विश्लेषण
नेशनल हेराल्ड घोटाले में शिकंजा कस रहा सोनिया-राहुल पर

नेशनल हेराल्ड घोटाले में शिकंजा कस रहा सोनिया-राहुल पर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसमें सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम भी शामिल हैं। इस मामले से बौखलाई कांग्रेस यह झूठ फैलाने में जुटी है कि ईडी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उनके नेताओं को राजनीति के चलते फंसाया जा रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि यह मामला कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान ही दर्ज किया गया था।

ईडी ने दिल्ली, मुंबई और लखनऊ स्थित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (नेशनल हेराल्ड) की लगभग 661 करोड़ रु. की संपत्ति पर कब्जा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5 (1) के अंतर्गत की जा रही है। नेशनल हेराल्ड की संपत्ति पर चस्पां किए गए नोटिस में स्पष्ट रूप से लिख दिया गया है कि यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की श्रेणी में आती है।

क्या है मामला, कैसे हुआ घोटाला

इस घोटाले में हवाला रैकेट है, फर्जी कंपनियां हैं, आंकड़ों की हेराफेरी है और ताक पर धर दिए गए नियम-कानून हैं। जवाहर लाल नेहरू ने 1938 में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड नाम से एक कंपनी बनाई थी, जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं को शामिल किया गया था। इसके तहत तीन अखबारों, हिंदी में ‘नवजीवन’, उर्दू में ‘कौमी आवाज’ और अंग्रेजी में ‘नेशनल हेराल्ड’ का प्रकाशन शुरू हुआ। कंपनी को कई अंशधारकों की हिस्सेदारी और आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को जनता से मिले चंदे से खड़ा किया गया था, जिसमें 5,000 स्वतंत्रता सेनानियों को कंपनी का शेयरधारक बनाया गया। कंपनी को दशकों तक सरकारी जमीन उपहार स्वरूप दी गई। पर अखबार की प्रकाशक कंपनी को बाद में हजारों करोड़ रुपए की रियल एस्टेट कंपनी में बदल दिया गया और इसे कौड़ियों के दाम सोनिया और राहुल को सौंप दिया गया।

बता दें कि 2008 में बंद होने से पूर्व तक एसोसिएटेड जर्नल्स तीनों अखबारों का प्रकाशन करती रही। 2 अप्रैल, 2008 को यह फैसला लिया गया कि अखबार केवल वेब पर चलेगा, तब एसोसिएटेड जर्नल्स रियल एस्टेट कंपनी बन गई। दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल, इंदौर और मुंबई में अखबार के नाम पर ली गई सरकारी जमीन पर शॉपिंग मॉल और भव्य इमारतें बना कर कंपनी रियल एस्टेट का कारोबार करने लगी। दिल्ली के बहादुरशाह जफर मार्ग पर हेराल्ड हाउस इमारत से ही कई कार्यालय संचालित होने लगे, हर कार्यालय का किराया लाखों रुपये था। इधर, मुनाफा आ रहा था, उधर कंपनी को घाटे में दिखाया जा रहा था। कंपनी पर 90 करोड़ रु. का कर्ज भी था।

संप्रग-2 के कार्यकाल में एसोसिएटेड जर्नल्स को हड़पने के लिए 23 नवंबर, 2010 को 5 लाख रुपए की पूंजी से एक नई कंपनी बनाई गई, जिसका नाम रखा गया- यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड। कंपनी में सोनिया, राहुल और उनके करीबियों ने 5 लाख रुपये की पूंजी लगाई थी। इसे चैरिटेबल कंपनी यानी लाभरहित कंपनी के तौर पर पंजीकृत किया गया, जिसके 76 प्रतिशत शेयर मां-बेटे यानी सोनिया-राहुल के पास थे और बाकी परिवार के दो शुभचिंतकों-मोतीलाल वोरा (12 प्रतिशत) और ऑस्कर फर्नांडीस (12 प्रतिशत) के पास थे (दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं)। इस लिहाज से यह गांधी परिवार की जेबी कंपनी हुई।

3 महीने बाद 26 फरवरी, 2011 को कांग्रेस ने इस कंपनी को बिना ब्याज के 90 करोड़ रुपए का कर्ज दिया, जबकि नियमानुसार कोई राजनीतिक दल किसी को कर्ज नहीं दे सकता। इस 90 करोड़ रुपए के कर्ज से (यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से) मां-बेटे ने 2,000 करोड़ रुपए की स्वामित्व वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स को अधिग्रहीत कर लिया। इसके बाद यंग इंडियन प्रा. लि. ने 90 करोड़ रुपए में से 50 लाख रुपये कांग्रेस पार्टी को लौटा दिए। बची हुई 89 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि कांग्रेस ने ‘माफ’ कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा

2010 के बाद कांग्रेस नेताओं (सोनिया गांधी, राहुल गांधी आदि) की कंपनी यंग इंडियन द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को अधिग्रहित किए जाने पर सवाल उठने लगे क्योंकि यह संपत्ति अब एक गैर-लाभकारी कंपनी के माध्यम से एक निजी नियंत्रण में आ गई थी। इस षड्यंत्र की गंध राजनैतिक गलियारों में फैलने लगी थी। इसी बीच वर्ष 2012 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने संप्रग-2 सरकार के कार्यकाल में ही दिल्ली की पटियाला हाउस न्यायालय के समक्ष एक निजी याचिका दायर करके यह आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत एक कंपनी यंग इंडियन के नाम से बनाकर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (नेशनल हेराल्ड) की संपत्ति को गैरकानूनी तरीके से हड़प रहे हैं।

स्वामी ने यह तर्क भी या कि एक राजनीतिक पार्टी के लिए वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए धन उधार देना असंवैधानिक है, जैसा कि 1951 के ‘प्रतिनिधित्व अधिनियम’ और 1961 के ‘आयकर अधिनियम’ के अनुसार है, और उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की। स्वामी का बयान दर्ज होने के बाद महानगर दंडाधिकारी न्यायालय ने जून 2014 में इस मामले का संज्ञान लेते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 7 अगस्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का समन जारी कर दिया।

जमानत पर हैं आरोपी

उस समन को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा विचारण न्यायालय के समन को रद्द करने के लिए दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। तब न्यायालय ने स्पष्ट कहा था कि इस मामले में गंभीर आरोप हैं, जिनमें धोखाधड़ी और आपराधिक मंशा के संकेत हैं, इसलिए इन आरोपों की विधिवत जांच आवश्यक है।

एक राजनीतिक दल द्वारा किसी कंपनी को ऋ ण दिए जाने के मामले को भी न्यायालय ने गंभीरता से लिया और यह टिप्पणी की कि राजनीतिक दल सार्वजनिक संसाधनों का इस तरह निजी फायदे के लिए दुरुपयोग नहीं कर सकते। उसके बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी न्यायालय में 19 दिसंबर, 2015 को व्यक्तिगत रूप से पेश हुए और सुनवाई के दौरान न्यायालय ने दोनों को 50,000 रु. के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। तब से दोनों जमानत पर बाहर हैं। ईडी मामले की जांच में जुटी हुआ है।

ईडी ने 2014 में शुरू की थी जांच

प्रवर्तन निदेशालय ने वर्ष 2014 में दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडियन के खिलाफ पीएमएलए के तहत जांच शुरू की थी। 2016 में प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में एक ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज की जो कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एफआईआर करने जैसी ही होती है।

प्रवर्तन निदेशालय का कहना था कि यंग इंडियन को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 90 करोड़ रुपये की देनदारी केवल 50 लाख रुपए में ट्रांसफर की गई जिसके बदले में यंग इंडियन को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की सैकड़ों करोड़ की संपत्ति का अधिकार मिल गया, जो कि मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में आता है और यह लेनदेन फर्जी कंपनियों और फर्जी निदेशकों के जरिए किया गया। ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की जमीन, इमारतों और किराए से हो रही आय के स्रोतों की जांच की।

जांच के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित यंग इंडियन के अन्य निदेशकों से भी कई दौर की पूछताछ हुई थी। 15 अप्रैल, 2025 को विधिवत जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के अंतर्गत गांधी परिवार द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध कब्जे की नीयत के चलते ही आरोप पत्र दायर किया है। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष) को मुख्य आरोपी बनाया है।

राहुल गांधी (वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता) सहित कांग्रेस से जुड़े सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड के सुनील भंडारी भी आरोपी बनाए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने धारा 4 के तहत सजा की मांग की है, जिसमें अधिकतम 7 साल की सज़ा हो सकती है। आरोप पत्र में 2017 की इनकम टैक्स असेसमेंट रिपोर्ट के हवाले से प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडियन के प्रमुख अधिकारियों ने मिलकर यह आपराधिक साजिश रची। इस साजिश का मकसद था कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की लगभग 2,000 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा किया जाए।

झूठा विमर्श खड़ा करने का प्रयास

इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत जब कई लोग फंस रहे हैं तो कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय के कदम को लोकतंत्र, विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बता रही है। कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। एक प्रकार से यह दबाव बनाने की कोशिश है। जबकि न्यायालय के आदेश के बाद ही विधिवत जांच करने के बाद आरोप पत्र दायर किया गया है। पूरा मामला न्यायालय की निगरानी में है। इस मामले में ईडी पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाकर सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही कांग्रेस शायद यह भूल गई है कि इस घोटाले की शिकायत यूपीए सरकार के कार्यकाल में दर्ज हुई थी।
न्यायालय के आदेश पर सबकुछ कानून के अनुसार ही हो रहा है।

Topics: दिल्ली उच्च न्यायालयराहुल गांधीसोनिया गांधीमनी लॉन्ड्रिंगनेशनल हेराल्ड घोटालापाञ्चजन्य विशेषसैम पित्रोदाअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीएसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेडसुमन दुबे
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

नीट परीक्षार्थियों को गुमराह करने का खेल: राहुल गांधी के झूठ पर सरकार का पलटवार

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

Rahul Gandhi

neet re-exam 2026 : राहुल गांधी ने लाखों अभ्यर्थियों के बीच फैलाया भ्रम, छात्रों को बना रहे राजनीति का मोहरा

बनाएं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

रुपये की अग्नि परीक्षा

Load More

ताज़ा समाचार

बंगाल: हर परिणाम से बड़ी वन्देमातरम् की घड़ी

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

देवेंद्र फडणवीस

UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का करारा जवाब, PoJK का जिक्र कर लगाई लताड़

आप विधायक चैतर बसावा

गुजरात: AAP विधायक को 7 साल की सजा, बने कैदी नंबर 90888, नहीं लड़ पाएंगे 6 साल तक चुनाव

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान के वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए 10 लाख रुपए में बनी थी फोरेंसिक रिपोर्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी मौत की अबूझ पहेली

गिरफ्तारी, अत्याचार और भय के माहौल में गुजरती थी रातें – hitler gandhi

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies